Home > Nobel Prize 2021 Full List: जानें किसे किस क्षेत्र में मिला इस साल नोबेल पुरस्कार
opoyicentral
Opoyi Central

3 years ago .New Delhi, Delhi, India

Nobel Prize 2021 Full List: जानें किसे किस क्षेत्र में मिला इस साल नोबेल पुरस्कार

साल 2021 के अर्थशास्त्र, शांति पुरस्‍कार, साहित्य, रसायन विज्ञान, भौतिकी, मेडिसिन क्षेत्र के नोबेल पुरस्कारों के सभी विजेताओं की घोषणा की गई है. अब तक 943 व्यक्तियों को नोबेल पुरस्कार मिल चुका है.

Written by:Sandip
Published: October 17, 2021 04:06:43 New Delhi, Delhi, India

नोबेल पुरस्कार 2021 (Nobel Prize 2021) के विजेताओं की घोषणा इस साल भी कर दी गई है. हर साल अक्टूबर में नोबेल समिति विशिष्ट क्षेत्रों में योगदान के आधार पर व्यक्तियों या संगठनों की पहचान कर उन्हें पुरस्कार देती है. साल 2021 के अर्थशास्त्र, शांति पुरस्‍कार, साहित्य, रसायन विज्ञान, भौतिकी, मेडिसिन क्षेत्र के नोबेल पुरस्कारों के सभी विजेताओं की घोषणा की गई है. नोबेल पुरस्कार 2021 के विजेताओं के नाम की घोषणा रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के सेक्रेटरी जनरल गोरान हैनसन द्वारा की गई.

नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) “मानव जाति को सबसे बड़ा लाभ प्रदान किए गए” लोगों को पुरस्कार दिया जाता है. नोबेल पुरस्कारों की स्थापना अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में 1896 में उनकी वसीयत के अनुसार की गई थी.

यह भी पढ़ें: पोस्ट ऑफिस ने लॉन्च की IVR सुविधा, घर बैठे PPF समेत ले सकेंगे कई अन्य जानकारियां

नोबेल पुरस्कार दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है. नोबेल पुरस्कार के लिए लोगों का चयन पूरी दुनिया के विशिष्ट लोगों का किया जाता है. इसकी शुरुआत नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में वर्ष 1901 में की गई.

नोबेल पुरस्कार विजेताओं की पूरी लिस्ट

नोबेल शांति पुरस्कार 2021- ये पुरस्कार मारिया रेसा और दिमित्री मुराटोव “अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के उनके प्रयासों के लिए” ये पुरस्कार दिया गया है

साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2021- ये पुरस्कार ज़ांज़ीबार (Zanzibar) में पैदा हुए और इंग्लैंड में सक्रिय अब्दुलरज़क गुरनाह (Abdulrazak Gurnah) को दिया गया है.

भौतिकी में नोबेल पुरस्कार 2021- ये पुरस्कार स्यूकुरो मानेबे, क्लॉस हैसलमैन और जियोर्जियो पेरिसिक को को संयुक्त रूप से जटिल भौतिक प्रणालियों की हमारी समझ में अभूतपूर्व योगदान के लिए प्रदान किया गया हैं.

रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार 2021- इस वर्ष रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यू.सी. मैकमिलन को “असममित ऑर्गेनोकैटलिसिस के विकास के लिए प्रदान किया गया है.

फिजियोलॉजी या मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार 2021- मेडिसिन के क्षेत्र में साल 2021 का नोबेल पुरस्कार डेविड जूलियस (David Julius) और अर्डेम पटपौटियन (Ardem Patapoutian) को “तापमान और स्पर्श के लिए रिसेप्टर्स की उनकी खोजों के लिए” संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है.

आर्थिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार 2021- डेविड कार्ड “श्रम अर्थशास्त्र में उनके अनुभवजन्य योगदान के लिए” पुरस्कार दिया गया. जोशुआ डी. एंग्रिस्ट और गुइडो डब्ल्यू. इम्बेन्स “कारण संबंधों के विश्लेषण में उनके पद्धतिगत योगदान के लिए” पुरस्कार दिया गया. तीनों अर्थशास्त्रियों ने अपने सामाजिक प्रयोगों के लिए पुरस्कार जीता है.

आपको बता दें, 1901 से 2021 के बीच 975 लोगों और संगठनों को 609 बार प्रदान किए गए हैं. कुल 943 व्यक्तियों और 25 संगठनों को सम्मानित किया गया है. इनमें से कई लोगों ने एक से ज्यादा बार नोबेल पुरस्कार दिया गया है.

यह भी पढ़ेंः 1 Crore Term Plan: रोजाना 21 रुपये बचाकर परिवार को दिलाएं 1 करोड़ की वित्तीय सुरक्षा, डिटेल में जानें

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved