Home > ‘मुंह से वड़ा-पाव छीन लिया’, मुंबई इंडियंस का सोशल मीडिया पर उड़ रहा है मजाक
opoyicentral
Opoyi Central

2 years ago .Pune, Maharashtra, India

‘मुंह से वड़ा-पाव छीन लिया’, मुंबई इंडियंस का सोशल मीडिया पर उड़ रहा है मजाक

  • KKR और MI के बीच मुकाबले में पैट कमिंस की सुनामी से उड़ी मुंबई.
  • कमिंस ने धुआंधार पारी खेली. उन्होंने सबसे तेज अर्धशतक जड़ा.
  • कमिंस की पारी के दम पर केकेआर ने मुंबई को 24 गेंद शेष रहते हरा दिया.

Written by:Akashdeep
Published: April 07, 2022 03:06:52 Pune, Maharashtra, India

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के हाथों मिली करारी हार के बाद मुंबई इंडियंस (MI) का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया जा रहा है. शुरुआती तीन मैच में मिली हार के बाद क्रिकेट फैंस ही नहीं पूर्व क्रिकेटर भी मीम शेयर कर पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई का मजाक उड़ा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: लगातार तीन हार से खिसियाए रोहित शर्मा, इनके ऊपर उतरा गुस्सा, देखें VIDEO

बता दें कि पैट कमिंस की 15 गेंद में नाबाद 56 रन की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत कोलकाता ने बुधवार को मुंबई को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 5 विकेट से करारी शिकस्त दी. ये मुंबई की आईपीएल 2022 में लगातार तीसरी हार और कोलकाता की चार मैच में तीसरी जीत थी. 

कमिंस की पारी और मुंबई की तीसरी हार पर आया ऐसा रिएक्शन 

वीरेंद्र सहवाग ने जो ट्वीट किया है वो खूब वायरल हो रहा है. सहवाग ने अपने ट्वीट में लिखा, “मुंह से निवाला छीन लिया… सॉरी वडा पाव छीन लिया.” इसके अलावा भी लोगों ने मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा के मजे लिए हैं. 

कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच की बात करें तो मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक की बदौलत 161 रन बनाए थे. इसके जवाब में एक समय 13.1 ओवर में कोलकाता ने 101 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे. यहां से कमिंस मैदान पर उतरे और अगली 17 गेंदों पर KKR ने 61 रन बनाकर मैच महज 16 ओवर में ही जीत लिया. कमिंस ने 15 गेंद में छह छक्के और 4 चौकों के साथ 56 रन की नाबाद रिकॉर्ड पारी खेली.  

यह भी पढ़ें: डैनियल सैम्स ने बची कुची इज्जत भी लुटा दी! ये रिकॉर्ड देखकर हर MI फैन का मूड खराब हो जाएगा

मुंबई इंडियंस को हराकर अब कोलकाता नाइट राइडर्स प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच चुकी है. कोलकाता ने अब तक चार मुकाबले खेले हैं और उन्होंने चार में से तीन में जीत दर्ज की है. कोलकाता के कुल अंक 6 हो गए हैं. वहीं, मुंबई इंडियंस जीरो अंक के साथ नौवें स्थान पर मौजूद है. मुंबई अब तक तीन में से एक मुकाबला भी नहीं जीत पाई.

यह भी पढ़ें: IPL 2020 में रिकॉर्ड 15.50 करोड़ में बिके थे, जानें अब किस कीमत पर खेल रहे हैं पैट कमिंस

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved