Home > मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़ा ये होनहार भारतीय क्रिकेटर, क्या बदलेगी किस्मत
opoyicentral
Opoyi Central

2 years ago .Mumbai, Maharashtra, India

मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़ा ये होनहार भारतीय क्रिकेटर, क्या बदलेगी किस्मत

  • मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़े बाएं हाथ के स्पिनर कुमार कार्तिकेय सिंह. 
  • चोटिल मोहमद अरशाद खान की जगह मिला मौका. 
  • 24 साल के स्पिनर को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है.

Written by:Akashdeep
Published: April 28, 2022 08:30:08 Mumbai, Maharashtra, India

मुंबई इंडियंस ने कुमार कार्तिकेय सिंह (Kumar Kartikeya Singh) को मोहम्मद अरशद खान (Md Arshad Khan) की जगह पर अपनी टीम में जोड़ा है. अरशद खान चोटिल हो गए हैं और आईपीएल 2022 के बचे हुए सीजन से बाहर हो गए हैं. बता दें की मुंबई इंडियंस आईपीएल के जारी सीजन में अभी तक 8 मैच में एक भी जीत नहीं कर पाई है. 

यह भी पढ़ेंः उमरान मलिक की रफ्तार से गदगद हुए पूर्व वित्त मंत्री, BCCI से की ऐसी मांग

कुमार कार्तिकेय बाएं हाथ के स्पिनर हैं और 2018 में पदार्पण करने के बाद से खेल के तीनों प्रारूपों में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. कुमार कार्तिकेय नेट्स में प्रभावशाली रहे हैं. 24 साल के स्पिनर को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है. 

कुमार कार्तिकेय सिंह सपोर्ट टीम के हिस्से के रूप में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए थे और अब उनको 2022 सीज़न के लिए टीम में शामिल होने के लिए साइन किया गया है. 

यह भी पढ़ेंः IPL2022: रियान पराग ने कैच लेकर किया ऐसा डांस विराट भी हंस पड़े, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में जन्में कुमार कार्तिकेय सिंह ने मध्य प्रदेश के लिए अब तक 9 फर्स्ट क्लास, 19 लिस्ट ए और 8 टी20 मुकाबले खेले हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 20.42 की औसत से 35 विकेट, लिस्ट ए में 36.11 की औसत से 18 विकेट और टी20 में 16.11 की औसत से 9 विकेट चटकाए हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच में वह एक पारी में 6 विकेट और मैच में कुल 9 विकेट चटकाने का कमाल कर चुके हैं. उनके बल्ले से खास रन नहीं निकले हैं. 

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस का अगला मैच अब 30 अप्रैल को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है. राजस्थान रॉयल्स इस समय पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है, जबकि मुंबई इंडियंस आखिरी स्थान पर. 

यह भी पढ़ेंः IPL 2022 में एक मैच खेलने के लिए तरस रहे ये भारतीय खिलाड़ी, करोड़ों में हुई थी नीलामी

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved