Home > पॉकेट-रॉकेट ईशान किशन ने IPL ऑक्शन में रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ में खरीदा
opoyicentral
Opoyi Central

2 years ago .New Delhi, Delhi, India

पॉकेट-रॉकेट ईशान किशन ने IPL ऑक्शन में रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ में खरीदा

ईशान किशन की बोली 2 करोड़ रुपये से शुरू हुई थी. उनके लिए मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटन्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद ने बोलियां लगाईं. अंत में मुंबई इंडियंस ने ही ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया है.

Written by:Vishal
Published: February 12, 2022 11:05:38 New Delhi, Delhi, India

उम्मीद के मुताबिक ईशान किशन (Ishan Kishan) के लिए ऑक्शन (Auction) में जबरदस्त रेस देखने को मिली. ईशान किशन की बोली 2 करोड़ रुपये से शुरू हुई थी. उनके लिए मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटन्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद ने बोलियां लगाईं. अंत में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने ही ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. इसी के साथ युवराज सिंह का रिकॉर्ड बच गया है, जो कि 16 करोड़ के साथ सबसे महंगे भारतीय थे जिन्हें ऑक्शन में खरीदा गया था.

यह भी पढ़ें: कगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट, पैट कमिंस और मोहम्मद शमी कितने में बिके और किसने खरीदा?

मार्की खिलाड़ियों की कीमत

शिखर धवन – पंजाब किंग्स – 8.25 करोड़

रविचंद्रन अश्विन – राजस्थान रॉयल्स – 5 करोड़

पैट कमिंस – कोलकाता नाइट राइडर्स – 7.25

कगिसो रबाडा – पंजाब किंग्स – 9.25 करोड़

ट्रेंट बोल्ट – राजस्थान रॉयल्स – 8 करोड़

श्रेयस अय्यर – कोलकाता नाइट राइडर्स – 12.25 करोड़

मोहम्मद शमी – गुजरात टाइटंस – 6.25 करोड़

फाफ डु प्लेसिस – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – 7 करोड़

क्विंटन डी कॉक – लखनऊ सुपर जायंट्स – 6.75 करोड़

डेविड वॉर्नर – दिल्ली कैपिटल्स – 6.25 करोड़

अन्य बिकने वाले खिलाड़ी

मनीष पांडे – लखनऊ सुपर जायंट्स- 4.6 करोड़

रॉबिन उथप्पा- चेन्नई सुपर किंग्स – 2 करोड़

जेसन रॉय – गुजरात टाइटंस- 2 करोड़

डेविड मिलर – अनसोल्ड

देवदत्त पडिकल – राजस्थान रॉयल्स – 7.75 करोड़

सुरेश रैना – अनसोल्ड

स्टीव स्मिथ – अनसोल्ड

ड्वेन ब्रावो- चेन्नई सुपर किंग्स – 4.40 करोड़

नितीश राणा – कोलकाता नाइट राइडर्स – 8 करोड़

जेसन होल्डर – लखनऊ सुपर जायंट्स – 8.75 करोड़

शाकिब अल हसन – अनसोल्ड

हर्षल पटेल – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – 10.75 करोड़

दीपक हूडा – लखनऊ सुपर जायंट्स – 5.75 करोड़

वनिंदू हसारंगा – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – 10.75 करोड़

वाशिंगटन सुन्दर – सनराइजर्स हैदराबाद – 8.75 करोड़

क्रुणाल पांड्या – लखनऊ सुपर जायंट्स – 8.25 करोड़

मिचेल मार्श – दिल्ली कैपिटल्स – 6.5 करोड़

ईशान किशन – मुंबई इंडियंस – 15.25 करोड़

बता दें कि आईपीएल (IPL) नीलामी में अब तक बिके खिलाड़ियों में ईशान किशन (Ishan Kishan) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ में खरीदा. श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा है.

यह भी पढ़ें: IPL Auction: हर्षल पटेल को RCB ने 10.75 करोड़ में खरीदा, दीपक हूडा पर भी लगी बड़ी बोली

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved