Home > NEET Admit Card 2022: नीट यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें, एक्टिव हुआ लिंक
opoyicentral
Opoyi Central

2 years ago .New Delhi, Delhi, India

NEET Admit Card 2022: नीट यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें, एक्टिव हुआ लिंक

  • NEET Admit Card 2022 जारी हो गया है.
  • NEET प्रवेश पत्र 2022 12 जुलाई को जारी किया गया. 
  • इन प्रवेश पत्र को NTA द्वारा जारी किया गया है. 

Written by:Akashdeep
Published: July 12, 2022 10:48:34 New Delhi, Delhi, India

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 12 जुलाई को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG 2022) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. NEET-UG 2022 के लिए हॉल टिकट 18 लाख से अधिक रजिस्टर्ड मेडिकल उम्मीदवारों के लिए जारी किए गए हैं.

यह भी पढ़ें: NEET UG Admit Card: नीट यूजी एग्जाम का एडमिट कार्ड ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

NEET UG 2022 का आयोजन 17 जुलाई को पेन और पेपर-आधारित मोड में किया जाना है. उम्मीदवार NEET UG 2022 एडमिट कार्ड डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपने आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन का उपयोग करके नीट एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड (NEET admit card 2022 download) कर सकते हैं. यह ध्यान रखें कि NEET 2022 एडमिट कार्ड को परीक्षा केंद्र में ले जाना अनिवार्य है. 

यह भी पढ़ें: Railway Recruitment 2022: रेलवे में 12वीं पास और ग्रेजुएट्स के लिए निकली बंपर भर्ती

NEET 2022 एडमिट कार्ड से जुड़ी जरूरी बातें

NEET हॉल टिकट जारी करने वाली अथॉरिटी- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)

परीक्षा का नाम- नेशनल एलिजिबिल्टी कम एंट्रेंस टेस्ट

NEET एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख- 12 जुलाई, 2022

NEET यूजी 2022 एडमिट कार्ड जारी होने का समय- सुबह 11:30 बजे से

NEET-यूजी 2022 परीक्षा तिथि- 17 जुलाई, 2022

आधिकारिक वेबसाइट लिंक- neet.nta.nic.in और nta.ac.in

यह भी पढ़ें: JEE Main Result 2022: जेईई मेन सीजन-1 का रिजल्‍ट जारी, ऐसे करें चेक

NEET 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे हॉल टिकट/एडमिट कार्ड में लिखे हुए डिटेल्स को क्रॉस-चेक करें.  NEET प्रवेश पत्र 2022 में किसी भी गलती के मामले में उम्मीदवारों को तुरंत एडमिशन अथॉरिटी से संपर्क करना चाहिए. 

NEET 2022 को 91,415 मेडिकल, 26,949 डेंटल, 52,720 आयुष और 603 पशु चिकित्सा सीटों पर प्रवेश के लिए 13 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा. NEET स्कोर का इस्तेमाल बीएससी नर्सिंग और लाइफ साइंस कोर्स के लिए भी किया जाएगा. 

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved