Home > ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय लड़की से की सगाई, RCB का हो गया बड़ा नुकसान
opoyicentral
Opoyi Central

2 years ago .New Delhi, Delhi, India

ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय लड़की से की सगाई, RCB का हो गया बड़ा नुकसान

  • RCB के बल्लेबाज ने भारतीय मूल की विनी रमन से सगाई की. 
  • मैक्सवेल और विनी रमन लंबे समय से रिलेशनशिप में थे.
  • मैक्सवेल आईपीएल 2022 के पहले हफ्ते से बाहर रहेंगे.

Written by:Akashdeep
Published: March 19, 2022 05:26:14 New Delhi, Delhi, India

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने भारतीय मूल की विनी रमन (Vini Raman) से 18 मार्च शुक्रवार को सगाई कर ली है. मैक्सवेल और विनी रमन लंबे समय से रिलेशनशिप में थे. दोनों की शादी की तारीख भी आ गई है, जिससे यह तय हो गया है कि मैक्सवेल आईपीएल 2022 के शुरुआती कुछ मैच मिस कर सकते हैं. 

तमिल भाषा में छपा उनकी शादी का कार्ड लीक होने के बाद से पिछले कुछ दिनों से उनकी शादी को लेकर खूब चर्चा चल रही है. दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किस करते हुए फोटो साझा की है और अपनी सगाई की घोषणा की है. 

33 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर 27 मार्च को तमिल रीति-रिवाजों के साथ विनी के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे. 

ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन साल 2017 से ही एक दूसरे को डेट कर रहे थे, दोनों मेलबर्न में ही शादी करेंगे. शादी की वजह से ही ग्लेन मैक्सवेल पाकिस्तान दौरे पर शामिल नहीं हो पाए, साथ ही आईपीएल के शुरुआती मैच भी मिस कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:MS धोनी को लेकर गौतम गंभीर का बड़ा बयान, बोले- मैं 138 करोड़ लोगों के सामने भी ये कह सकता हूं

भारतीय मूल की तमिल विनी रमन मेलबर्न में ही रहती हैं. विनी मेलबर्न में मेडिकल साइंस की पढ़ाई कर रही हैं. दोनों लगातार एक दूसरे के साथ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं. इनमें कई बार ग्लेन मैक्सवेल भारतीय पोशाक में भी नजर आए हैं. 

बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अपना पहला मैच 27 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है.  RCB ने मैक्सवेल को विराट कोहली और मोहम्मद सिराज के साथ रिटेन किया था. RCB ने मैक्सवेल को 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. अटकलें थीं कि RCB मैक्सवेल को कप्तान बना सकती है, लेकिन बेंगलुरु स्थित टीम ने साउथ अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस को अपना कप्तान चुना है. 

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया का ये दिग्गज कभी जीरो पर आउट नहीं हुआ, दुनियाभर के बॉलर तरसते रहे

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved