Home > मॉनसून में तली-भुनी चीजों से करें परहेज, स्वस्थ रहने के लिए खाएं ये चीजें
opoyicentral
Opoyi Central

3 years ago .New Delhi, Delhi, India

मॉनसून में तली-भुनी चीजों से करें परहेज, स्वस्थ रहने के लिए खाएं ये चीजें

  • मॉनसून में तले-भुने खाने को आपको खुद से दूर रखना चाहिए.
  • बरसात के मौसम मेें हेल्दी चीजें खाने से सेहत बनी रहती है.
  • जंक फूड बरसात के मौसम में नुसकागन कर सकता है.

Written by:Sneha
Published: July 18, 2021 07:10:47 New Delhi, Delhi, India

बरसात के मौसम में चाय और पकौड़े खाने का मन सभी का होता है लेकिन यह कितना फायदेमंद होता है ये बात भी हम सभी जानते हैं. मॉनसून का मौसम कई बीमारियों को भी साथ लाता है अगर हम अपनी सेहत का ख्याल नहीं रखते हैं तो ऐसा हो सकता है. ऐसे में खुद को स्वस्थ रखें और मॉनसून का मजा उठाने के लिए आपको हेल्दी चीजें ही खाना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Health Tips: क्या बारिश के मौसम में अंकुरित चने करते हैं नुकसान? जानें

मॉनसून में खाएं ये हेल्दी चीजें

ओट्स- बहुत से लोग ओट्स खाना पसंद करते हैं और इसका सेवन अक्सर नाश्ते में ले सकते हैं. इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाया जाता है. आप सादा या मसाला ओट्स का सेवन कर सकते हैं. इससे ना केवल आपको पोषक तत्व मिलेगा बल्कि आपको ये पसंद भी आ सकता है.

सेब और एवोकाडो स्मूदी- मॉनसून का मजा लेने के लिए सेब और एवोकाडो स्मूदी का सेवन कर सकते हैं. इसके लिए आपको 1 एवोकाडो, 2 सेब, केला दूध या नारियल का पानी इकट्ठा करें. इन सभी चीजों को ब्लेंडर में मिलाकर स्मूदी बना लें और इसका आप सेवन करें.

यह भी पढ़ें- Health Tips: कैसे पहचाने शरीर में आयरन की कमी? जानें लक्षण और उपाय

पेनकेस्क- पेनकेक्स स्वाद में अच्छा होता है और यह सेहत से भी भरपूर होता है. इसमें केले, ब्लूबेरी और भी कई फल मिलाकर इसे बनाया जाता है. अगर आप चाहें तो अपने मनपसंद फल पेनकेक के बैचल में डालें या फिर पैन में डाल सकते हैं. ब्लूबेरी मिक्स पेनकेक के स्वाद को और बढ़ा सकते हैं.

चेरी और रसभरी स्मूदी- मॉनसून में फलों की स्मूदी खाने से मुंह का स्वाद बरकरार रहता है और यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. चेरी और रसभरी स्मूदी बनने के लिए 300 ग्राम चेरी या रसभरी, 200 ग्राम योगर्टस 1 कप दूध, 1 चम्मच शहद और बर्फ लें. शहद छोड़कर सभी चीजों को ब्लेंडर में स्मूदी बनाएं. तैयार स्मूदी में शहद और चीया सीड्स मिलाकर इसका सेवन करें और आनंद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः क्या होता है Blood Sugar सामान्य रेंज? ज्यादा होने पर दिखने लगते हैं लक्षण

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved