Home > Pulwama Attack Anniversary: पुलवामा आतंकी हमले में कितने भारतीय जवान शहीद हुए थे? जानें कब और कैसे हुआ था टेररिस्ट अटैक
opoyicentral
Opoyi Central

1 year ago .New Delhi

Pulwama Attack Anniversary: पुलवामा आतंकी हमले में कितने भारतीय जवान शहीद हुए थे? जानें कब और कैसे हुआ था टेररिस्ट अटैक

इस आतंकी हमले में 40 बहादुर सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे. (फोटो साभार: Twitter @sachinkumarjhaa)

  • भारत 14 फरवरी 2023 को पुलवामा आतंकी हमले की चौथी बरसी मना रहा है.

  • इस आतंकी हमले में 40 बहादुर सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे.

  • इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी  ने की थी.


Written by:Gautam Kumar
Published: February 14, 2023 12:26:54 New Delhi

Pulwama Attack Anniversary: भारत आज 14 फरवरी 2023 को पुलवामा आतंकी हमले की चौथी बरसी (Pulwama Attack Anniversary) मना रहा है, जिसमें हमारे 40 बहादुर सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे. आज भारत, 14 फरवरी के उस दुर्भाग्यपूर्ण दिन पर उन नायकों को याद कर है, जिन्होंने दुनिया के सबसे बुरे आतंकी हमलों में से एक में अपने मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए. आइये जानते हैं कैसे हुआ था ये हमला और कितने जवानों ने अपनी जान की आहुति दी थी.

यह भी पढ़ें: Pulwama Attack Shradhanjali in Hindi: पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को डीपी और स्टेटस लगाकर करें नमन

300 किलो विस्फोटक के साथ मारी थी टक्कर

पुलवामा में नेशनल हाईवे पर जा रहे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों के काफिले को आतंकियों ने गुपचुप तरीके से निशाना बनाया था. 14 फरवरी 2019 की दोपहर में 300 किलो विस्फोटक ले जा रहे एक वाहन ने सीआरपीएफ के वाहन को टक्कर मार दी और काफिले को उड़ा दिया. आतंकी हमले के बाद जवानों को पास के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बड़ी संख्या में जवानों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के कुछ ही मिनटों में पूरी दुनिया ने इसकी निंदा हुई. इस आतंकी घटना को अंजाम देने वाले हमलावर का नाम आदिल अहमद डार था. इसके अलावा हमले में सज्जाद भट्ट, मुदासिर अहमद खान आदि आतंकवादी भी शामिल थे, जिन्हें बाद में सेना ने मार गिराया. इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने की थी, जिसमें इसने 13,500 से अधिक पृष्ठों की चार्जशीट दायर की थी.

यह भी पढ़ें: Pulwama Shahid Diwas 2023 Images and Quotes in Hindi: पुलवामा शहीद दिवस पर स्टेटस में लगाएं ये तस्वीरें, शहीदों को करें नमन

इन 40 जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी

  1. हेड कांस्टेबल नसीर अहमद (जम्मू और कश्मीर)
  2. कांस्टेबल सुखजिंदर सिंह (पंजाब)
  3. हेड कांस्टेबल जयमल सिंह (पंजाब)
  4. कांस्टेबल रोहिताश लांबा (राजस्थान)
  5. कांस्टेबल तिलक राज (हिमाचल प्रदेश)
  6. हेड कांस्टेबल विजय सोरेंग (झारखंड)
  7. कांस्टेबल वसंत कुमार वीवी (केरल)
  8. कांस्टेबल सुब्रमण्यम जी (तमिलनाडु)
  9. कांस्टेबल मनोज कुमार बेहरा (ओडिशा)
  10. कांस्टेबल जीडी गुरु एच (कर्नाटक)
  11. हेड कांस्टेबल नारायण लाल गुर्जर (राजस्थान)
  12. कांस्टेबल महेश कुमार (उत्तर प्रदेश)
  13. कांस्टेबल प्रदीप कुमार (उत्तर प्रदेश)
  14. हेड कांस्टेबल हेमराज मीणा (राजस्थान)
  15. हेड कांस्टेबल पीके साहू (ओडिशा)
  16. कांस्टेबल रमेश यादव (उत्तर प्रदेश)
  17. हेड कांस्टेबल संजय राजपूत (महाराष्ट्र)
  18. कांस्टेबल कौशल कुमार रावत (उत्तर प्रदेश)
  19. कांस्टेबल प्रदीप सिंह (उत्तर प्रदेश)
  20. कांस्टेबल श्याम बाबू (उत्तर प्रदेश)
  21. कांस्टेबल अजीत कुमार आजाद (उत्तर प्रदेश)
  22. कांस्टेबल मनिंदर सिंह अत्री (पंजाब)
  23. हेड कांस्टेबल बबलू संतरा (पश्चिम बंगाल)
  24. कांस्टेबल अश्विनी कुमार काओची (मध्य प्रदेश)
  25. कांस्टेबल राठौड़ नितिन शिवाजी (महाराष्ट्र)
  26. कांस्टेबल भागीरथ सिंह (राजस्थान)
  27. कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह (उत्तराखंड)
  28. हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार यादव (उत्तर प्रदेश)
  29. सिपाही रतन कुमार ठाकुर (बिहार)
  30. कांस्टेबल पंकज कुमार त्रिपाठी (उत्तर प्रदेश)
  31. कांस्टेबल जीत राम (राजस्थान)
  32. कांस्टेबल अमित कुमार (उत्तर प्रदेश)
  33. कांस्टेबल विजय कु. मौर्य (उत्तर प्रदेश)
  34. कांस्टेबल कुलविंदर सिंह (पंजाब)
  35. हेड कांस्टेबल मानेस्वर बसुमतारी (असम)
  36. सहायक उप निरीक्षक मोहन लाल (उत्तराखंड)
  37. हेड कांस्टेबल संजय कुमार सिन्हा (बिहार)
  38. हेड कांस्टेबल राम वकील (उत्तर प्रदेश)
  39. कांस्टेबल सुदीप विश्वास (पश्चिम बंगाल)
  40. कांस्टेबल शिवचंद्रन (तमिलनाडु)

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved