Home > कौन हैं प्रियंका चोपड़ा?
opoyicentral
आज की ताजा खबर

2 years ago .New Delhi, Delhi, India

कौन हैं प्रियंका चोपड़ा?

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री, गायिका, निर्माता हैं. प्रियंका वर्ष 2015 से अमेरिकन सिनेमा में भी सक्रीय हैं. वह वर्ष 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकीं हैं.

Written by:Stuti
Published: August 22, 2022 12:19:11 New Delhi, Delhi, India

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री, गायिका, निर्माता हैं. प्रियंका वर्ष 2015 से अमेरिकन सिनेमा में भी सक्रीय हैं. वर्ष 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकीं प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं, वह अपने करियर में हिंदी सिनेमा में कई महत्वपूर्ण अवार्ड्स को अपने नाम कर चुकी हैं, जिनमे नेशनल अवार्ड्स और पांच कैटेगरी में फिल्मफेयर अवार्ड्स शामिल हैं. वर्ष 2016 में भारत सरकार ने प्रियंका चोपड़ा को पद्मश्री से सम्मनित किया, साथ ही टाइम मैगजीन पत्रिका ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक नाम दिया.

यह भी पढ़ें: Pushpa The Rule: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ‘पुष्पा 2’ का आगाज, देखें अपडेट

फोर्ब्स ने उन्हें 2017 में दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में सूचीबद्ध किया. मौजूदा समय में एक्ट्रेस ने हॉलीवुड में अपना बोल-बाला किया हुआ है, वह कई बड़ी हॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग करते हुए नजर आ चुकी हैं.

प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर, बिहार(वर्तमान में झारखंड) में अशोक चोपड़ा और मधु चोपड़ा के घर में हुआ था. प्रियंका के माता पिता आर्मी में डॉक्टर के पद पर कार्य कर चुके हैं. प्रियंका चोपड़ा के एक छोटा भाई है- सिद्धार्थ चोपड़ा है. प्रियंका की कजिन बहनें परणीती चोपड़ा, मीरा चोपड़ा और मन्नारा चोपड़ा भी बॉलीवुड में सक्रिय हैं. माता-पिता की नौकरी के कारण प्रियंका अमूमन भारत के हर हिस्से में रहीं, जिसमे दिल्ली, चंडीगढ़, लद्दाख, लखनऊ,बरेली और पुणे शामिल है.

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने बेटी संग शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, फैंस ने किया एक चीज नोटिस!

प्रियंका ने अपनी पढ़ाई लखनऊ के लामर्ट्स स्कूल और बरेली के सैंट मारिया गोरेटी कॉलेज, से पूरी की. प्रियंका ने अपने एक इंटरव्यू में बताया उन्हें स्कूल बदलने में कभी कोई दिक्कत नहीं हुई, वह इसे एक चैलेंज और एक्सपेरिमेंट के तौर पर लेती थीं. प्रियंका चोपड़ा ने अपना बचपन लेह लद्दाख की खूबसूरत वादियों में भी बिताया है.

यह भी पढ़ें: ‘लाल सिंह चड्ढा’ के फ्लॉप होने पर अनुपम खेर ने आमिर खान को कसा तंज,कही ये बात

प्रियंका चौपड़ा ने हॉलीवुड में अपने सफर के दौरान अमेरिकी सिंगर और अभिनेता निक जोनस को डेट करना शुरु कर दिया. दोनों ने अगस्‍त 2018 में अपनी इंगेजमेंट करने के बाद दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्‍मैद भवन में हिंदू और क्रिश्‍चन समारोहों में शादी की. साल 2022 जनवरी में ये कपल सेरोगेसी के द्वारा एक प्यारी से बेबी गर्ल के माता-पिता बने.

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved