Home > ‘Animal’ से पहले Burj Khalifa पर बॉलीवुड की ये फिल्में छाईं, देखें पूरी लिस्ट
opoyicentral
आज की ताजा खबर

6 months ago .New Delhi, India

‘Animal’ से पहले Burj Khalifa पर बॉलीवुड की ये फिल्में छाईं, देखें पूरी लिस्ट

बुर्ज खलीफा पर कई सारी फिल्मों की झलक दिखाई गई. (फोटो साभार: twitter/taran_adarsh)

फिल्म एनिमल 1 दिसंबर को रिलीज होगी. इसका टीजर बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया. कई फिल्मों की झलक भी वहां दिखाई गई.

Written by:Sneha
Published: November 18, 2023 04:32:19 New Delhi, India

Bollywood Movies on Burj Khalifa: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khna) दुबई के टूरिस्ट ब्रांड अंबेसडर हैं. इस नाते उनकी फिल्मों को दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाता है. शाहरुख की फिल्मों का गाना और ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर दिखाते हैं और ये दुनियाभर में मशहूर है. अब इस राह पर बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी चल पड़े हैं. उनकी आने वाली फिल्म Animal भी शामिल हो गई है. 17 नवंबर को बुर्ज खलीफा पर एनिमल का टीजर दिखाया गया. इस मौके पर फिल्म के कई लोग शामिल हुए. इससे पहले बॉलीवुड की इन फिल्मों का टीजर बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया.

यह भी पढ़ें: Khichdi 2 Box Office Collection Day 2: ‘खिचड़ी 2’ ने दो दिनों में कितनी कमाई की? यहां जानें

बुर्ज खलीफा पर बॉलीवुड की ये फिल्में (Bollywood Movies on Burj Khalifa)

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान दुबई के टूरिज्म ब्रांड अंबेसडर हैं और उनकी फिल्मों की झलक बुर्ज खलीफा पर दिखाई गई. लेकिन शाहरुख की फिल्मों के अलावा कुछ और फिल्में भी बुर्ज खलीफा दिखाई गई, यहां आपके लिए पूरा लिस्ट लेकर आए हैं.

जवान (Jawan)

बॉलीवुड किंग यानी शाहरुख खान की फिल्म जवान की झलक बुर्ज खलीफा पर दिखाई गई थी. ये फिल्म साल 2023 की बेस्ट फिल्म थी जिसने 1150 करोड़ की कमाई की थी.

शहजादा (Shehzada)

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा की झलक भी बुर्ज खलीफा दिखाई गई. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी.

पठान (Pathaan)

साल 2023 की शुरुआत में शाहरुख खान की फिल्म पठान ने कमाल कर दिया था. ये शाहरुख की पहली फिल्म थी जिसने 1000 करोड़ की कमाई की थी और इसकी रिलीज की पहली झलक बुर्ज खलीफा पर दिखाई गई.

भेड़िया (Bhediya)

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की सुपरहिट फिल्म भेड़िया को भी बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया. साल 2022 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी.

83 Movie

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 83 भी बुर्ज खलीफा पर दिखाई जा चुकी है. साल 2022 में आई फिल्म 83 सफल हुई थी और लोगों को काफी पसंद आई थी. वो पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव के जीवन पर आधारित थी.

विक्रम (Vikram)

साउथ और बॉलीवुड के सुपरस्टार कमल हासन दुनियाभर में लोकप्रिय हैं. उनकी फिल्म विक्रम बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी है. उनकी इस फिल्म की एक झलक बुर्ज खलीफा पर दिखाई जा चुकी है.

यह भी पढ़ें: Tiger 3 Box Office Collection Day 7: 200 करोड़ के पार हुई ‘टाइगर 3’, जानें वर्ल्डवाइड कितनी हुई कमाई

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved