Home > Vakratunda Mahakaya Mantra Meaning in Hindi: भगवान गणेश के इस महामंत्र के जाप से होता है कल्याण
opoyicentral
आज की ताजा खबर

2 years ago .New Delhi, Delhi, India

Vakratunda Mahakaya Mantra Meaning in Hindi: भगवान गणेश के इस महामंत्र के जाप से होता है कल्याण

  • गणेश जी के मंत्र का जाप करने से जीवन के सभी कष्ट मिट जाते हैं
  • भगवान गणेश की महामंत्र से स्तुति करने से वह प्रसन्न होते हैं
  • सुबह-सुबह इन मंत्रों का उच्चारण करने से आपका दिन शुभ होता है

Written by:Ashis
Published: August 30, 2022 09:57:38 New Delhi, Delhi, India

Vakratunda Mahakaya Mantra Meaning in Hindi: हिंदू धर्म में भगवान गणेश जी सर्वप्रथम पूजनीय देव हैं. बड़ो के साथ-साथ बच्चे भी इन्हें बहुत प्रेम करते हैं और वहीं आपको बता दें कि ऐसी मान्यता है कि गणेश भगवान भी बच्चों को बहुत स्नेह करते हैं और बच्चों की दिल से गई पुकार को वह तुरंत सुन लेते हैं. आपको बता दें पुराणों की मानें, तो ऐसा कहा जाता है कि जो भी भगवान गणेश के मंत्र ‘वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ’ ( vakratunda mahakaya mantra meaning in hindi ) का जाप निरंतर करता है. उस पर भगवान गणेश की विशेष कृपा होती है और वह उसका कल्याण करते हैं. भगवान गणेश के इस मंत्र का उच्चारण प्रात: सुबह करने से आपकी हर मनोकामना पूरी हो जाती है और इसके साथ-साथ आपके जीवन में खुशियों से लेकर सुख-समृद्धि का आगमन होता है. vakratunda mahakaya mantra meaning in hindi

यह भी पढ़ें: Happy Gowri Ganesha festival wishes: गौरी-गणेश हब्बा पर अपनों को ऐसे भेजें शुभकामनाएं

vakratunda mahakaya shloka in hindi – वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ

                         महामंत्र

       वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ ।

       निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

अर्थ– हे घुमावदार सूंड वाले विशालकाय गणेश, जिनका तेज सूर्य की सहस्त्र किरणों के समान है, सदा मेरे सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूर्ण करें.                                                                       मंत्र

             ॐ गं गणपतये नमो नमः ! 

यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2022 Puja Samagri: गणेश चतुर्थी पर इन चीजों से करें पूजा, देखें सामग्री लिस्ट

इस शक्तिशाली मंत्र के लाभ – vakratunda mahakaya mantra meaning in hindi

* सुबह-सुबह इस मंत्र का उच्चारण करने से आपका पूरा दिन बहुत ही शुभ जाता है.

* इस मंत्र का उच्चारण करने से आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलती है.

* इस मंत्र का उच्चारण करने से कार्य में बाधा डालने वाले नकारात्मक प्रभाव खत्म हो जाते हैं और लाभ मिलता है.

* भगवान गणेश की पूजा करने के दौरान इस मंत्र का उच्चारण करने से आपकी बुद्धि का विकास होता है.

यह भी पढ़ें: Ganesh Temple: भगवान गणेश जी के इन मंदिरों के करें दर्शन, संकट होंगे दूर!

* भगवान गणेश सर्वप्रथम पूजनीय देवता हैं और सुबह सबसे पहले श्री गणेश के इस मंत्र का उच्चारण करने से सभी कार्य बिना किसी बाधा के संपन्न हो जाते हैं.

* गणेश भगवान के इस मंत्र का जाप करने से भय, शंका और नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है.

* भगवान गणेश के इस मंत्र के जाप से आपको जीवन में सफलता पाने की शक्ति प्राप्त होती है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved