Home > Holika Dahan 2023 Date: 6 या 7 मार्च? होलिका दहन की तारीख को लेकर ना रखें कंफ्यूजन, जानें सही डेट
opoyicentral

Holika Dahan 2023 Date: 6 या 7 मार्च? होलिका दहन की तारीख को लेकर ना रखें कंफ्यूजन, जानें सही डेट

इस साल होली 8 मार्च को मनाई जाएगी. (फोटो साभार: Unsplash)

  • होली फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है.

  • इस साल होली 8 मार्च को मनाई जाएगी.

  • होली से के एक दिन पहले होलिका दहन की जाती है.


Written by:Gautam Kumar
Published: March 03, 2023 03:06:15 New Delhi

Holika Dahan 2023 Date: होली एक ऐसा त्योहार है, जिसे सभी धर्मों के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं. प्रेम के रंगों से सजा यह त्योहार हर धर्म, संप्रदाय और जाति के बंधन को खोल देता है और भाईचारे का संदेश देता है. यह पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है. इस साल होली 8 मार्च को मनाई जाएगी. होली से के एक दिन पहले होलिका दहन की जाती है. आइये जानते हैं होली दहन सही तारीख और शुभ मुहूर्त.

यह भी पढ़ें: Tips to remove Holi Colour: नहीं छूट रहे होली के रंग! इन 5 आसान तरीकों को करें ट्राई

जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

पूर्णिमा तिथि 6 मार्च को शाम 6 बजकर 17 मिनट से शुरू होगी और मंगलवार 7 मार्च 2023 को शाम 06 बजकर 9 मिनट तक रहेगी. लेकिन होलिका दहन 7 मार्च को किया जाएगा. होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 7 मार्च 2023 को है. शाम 6 बजकर 24 मिनट से 8 बजकर 51 मिनट. इसके बाद 8 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी. स्मृतिसार नामक शास्त्र के अनुसार वर्ष की द्वितीया पूर्णिमा अर्थात अगले दिन जब फाल्गुन की पूर्णिमा तिथि दो दिन के प्रदोष को छूती है, तब होली जलानी चाहिए. इस बार भी पूर्णिमा तिथि 6 मार्च और 7 मार्च दोनों दिन प्रदोष काल को छू रही है, ऐसे में 7 मार्च को होलिका दहन करना शुभ रहेगा. होलिका दहन मंगलवार को नहीं किया जाता है तो ऐसे में अधिकतर होलिका दहन सोमवार देर रात को किया जाएगा, अन्यथा होलिका दहन से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें.

यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2023: होलिका दहन की अग्नि में इन चीजों को करें अर्पित, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

पूजा विधि

होलिका दहन की पूजा और उसमें प्रज्वलित अग्नि हमेशा शुभ मुहूर्त में ही करनी चाहिए. होलिका दहन की पूजा के लिए सबसे पहले होलिका को पूर्व दिशा में मुख करके जल, रोली, अक्षत, फूल, पीली सरसों, गुलाल और मिठाई अर्पित करें. साथ ही नई फसल यानी गेहूं और चना की बालियां अर्पित करें. इसके बाद होलिका की सात बार परिक्रमा करें.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved