Home > Holi Shopping 2023: होलिका दहन के दिन खरीदें चांदी की ये 3 चीजें, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा
opoyicentral
आज की ताजा खबर

1 year ago .New Delhi, India

Holi Shopping 2023: होलिका दहन के दिन खरीदें चांदी की ये 3 चीजें, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

होलिका दहन के दिन खरीदें की चांदी के चीजें (फोटो साभार: Freepik)

  • ज्योतिष शास्त्र में होलिका दहन का दिन अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है.

  • होलिका दहन के दिन चांदी से संबंधित किन चीजों को खरीदना शुभ माना गया है.

  • होलिका दहन के दिन चांदी का सिक्का खरीदना शुभ माना गया है.


Written by:Kaushik
Published: March 06, 2023 03:55:22 New Delhi, India

Holi Shopping 2023: होली का पर्व नजदीक है. इस साल होलिका दहन 7 मार्च को है और होली का त्योहार 8 मार्च को बेहद उत्साह के साथ मनाया जाएगा. ज्योतिष शास्त्र में होलिका दहन का दिन अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र में इस दिन कुछ उपायों को करने से आपको सभी रोगों से छुटकरा मिलेगा और साथ ही सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति होगी. अब ऐसे में यदि आप होली के लिए शॉपिंग करने की प्लानिंग कर रहे हैं. तो चांदी से बनी इन चीजों को खरीदकर (Holi Shopping 2023 in Hindi) अवश्य घर ले आएं. तो चलिए हम आपको बताएंगे होलिका दहन के दिन चांदी से संबंधित किन चीजों को खरीदना शुभ माना गया है. जिनको खरदीने से आपको सभी प्रकार से रोगों से भी मुक्ति मिल जाएगी और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होगा.

यह भी पढ़ें: Holi 2023: होली के दिन क्या करें और क्या नहीं करें? यहां जानें

होलिका दहन के दिन घर लाएं चांदी की चीजें

1.चांदी का सिक्का खरीदें- आप होलिका दहन के दिन चांदी का सिक्का घर अवश्य लाएं. इसके बाद उस सिक्के को पीले रंग के कपड़े में हल्दी के साथ बांधकर होली के दिन मां लक्ष्मी को अर्पित कर दें. इसके बाद इस सिक्के को आप जहां पैसे रखते हैं. उस जगह पर रख दें. मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक तंगी से निजात मिलेगी.

यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2023: होलिका दहन की राख से टीका लगाने की कैसी है ये परंपरा? जानें

2. चांदी का छल्ला खरीदें- होलिका दहन के दिन चांदी का छल्ला खरदीना शुभ माना गया है और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें. इसके बाद उसे अपनी अंगूली में पहन लें. कहा जाता है कि ऐसा करने से आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपको रोगों से निजात मिलेगी.

यह भी पढ़ें: Holika Puja Time 2023: नहीं रही कंफ्यूजन, सामने आया होलिका दहन का सही समय और तारीख, अभी जानें

3.चांदी की बिछिया खरीदें- होली के दिन सुहागिन महिलाओं को चांदी की बिछिया खरीदना चाहिए. ये अधिक शुभ माना जाता है. इसे घर के बाद दूध में धोएं और फिर खुद पहन लें. मान्यता है कि ऐसा करने से आप पर मां लक्ष्मी की हमेशा कृपा बनी रहेगी.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved