Home > सूर्य ग्रहण के कारण बदली गोवर्धन पूजा की डेट, जानें अब कब मनाया जाएगा?
opoyicentral
आज की ताजा खबर

2 years ago .New Delhi, Delhi, India

सूर्य ग्रहण के कारण बदली गोवर्धन पूजा की डेट, जानें अब कब मनाया जाएगा?

इस साल सूर्य ग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा की तिथि में बदलाव किया गया है. इस बार दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा नहीं होगी. आइए जानते हैं गोवर्धन पूजा की नई तारीख और समय.

Written by:Gautam Kumar
Published: October 24, 2022 08:57:00 New Delhi, Delhi, India

साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है. दिवाली (Diwali) का त्योहार (Festival) इस सूर्य ग्रहण से ठीक एक दिन पहले 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा. दिवाली के दिन घर में देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है. यह एक धार्मिक मान्यता है कि दिवाली के दिन देवी लक्ष्मी धरती पर आती हैं. इसलिए लोग देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं. इसके अलावा दिवाली से पहले देवी लक्ष्मी के आगमन के लिए घर की साफ-सफाई और रंग-रोगन किया जाता है. ऐसा कहा जाता है कि मां लक्ष्मी का वास स्वच्छ स्थान पर होता है. इस बार दिवाली और गोवर्धन पूजा के साथ सूर्य ग्रहण  का संयोग है. ऐसे में हम जानते हैं कि सूर्य ग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा की तिथि में कोई परिवर्तन होगा या नहीं. आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण के बारे में पूरी जानकारी.

यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं ना करें ये गलतियां

कब की जाएगी गोवर्धन पूजा?

इस बार सूर्य ग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा की तिथि में बदलाव हो गया है. इस बार गोवर्धन पूजा का पर्व दिवाली के अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को मनाने के बजाय बुधवार 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र देव के प्रकोप से बचाया था. तभी से गोवर्धन पूजा की परंपरा चली आ रही है.

यह भी पढ़ें: इस Diwali करें कौड़ियों के ये उपाय, माता लक्ष्मी की बरसेगी कृपा!

गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त 2022 और पूजा का समय

गोवर्धन पूजा तिथि: 26 अक्टूबर 2022, बुधवार

गोवर्धन पूजा मुहूर्त: 26 अक्टूबर 2022, सुबह 29 बजे से शाम 08.43 बजे तक

गोवर्धन पूजा की अवधि: 02 घंटे 14 मिनट

प्रतिपदा तिथि प्रारंभ: 25 अक्टूबर 2022 दोपहर 18 बजे

प्रतिपदा तिथि समाप्त: 26 अक्टूबर 2022 शाम 42 बजे तक

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved