Home > गोवर्धन पूजा के दिन कर लें ये 5 काम, बनी रहेगी सुख-समृद्धि!
opoyicentral
आज की ताजा खबर

2 years ago .New Delhi, Delhi, India

गोवर्धन पूजा के दिन कर लें ये 5 काम, बनी रहेगी सुख-समृद्धि!

गोवर्धन पूजा 2023. (फोटो साभार: Twitter)

इस साल सूर्य ग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा की तिथि में बदलाव किया गया है. इस बार दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा नहीं होगी. आइए जानते हैं गोवर्धन पूजा क्या करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी.

Written by:Gautam Kumar
Published: October 24, 2022 09:53:02 New Delhi, Delhi, India

हिंदू (Hindu) धर्म में गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) का एक विशेष महत्व है. इस पूजा की कथा भगवान कृष्ण और उनकी लीलाओं से जुड़ी है. हिन्दू पंचांग के अनुसार गोवर्धन पूजा का पर्व हर वर्ष कार्तिक मास की प्रतिपदा तिथि को पड़ता है. इस साल गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को मनाई जाएगी. दिवाली के अगले ही दिन गोवर्धन पूजा के भी शुभ संयोग बन रहे हैं. इस दिन कुछ उपाय करने से घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है, साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है. आइए जानते हैं गोवर्धन पूजा के खास मौके पर किए जाने वाले उपायों के बारे में जो फायदेमंद होते हैं.

यह भी पढ़ें:इस Diwali करें कौड़ियों के ये उपाय, माता लक्ष्मी की बरसेगी कृपा!

तुलसी माता को न भूलें

तुलसी की पूजा के बिना भगवान विष्णु की पूजा अधूरी है. गोवर्धन पूजा के दिन तुलसी पर दीपक जलाएं और जल चढ़ाएं. ऐसा करने से सुख, समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है.

श्रीकृष्ण को अर्पित करें यह विशेष भोग

गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण को अन्नकूट चढ़ाना शुभ माना जाता है. ऐसी भी मान्यता है कि इस खास मौके पर श्री कृष्ण को 56 भोग लगाना शुभ होता है. ऐसा करने से घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती है.

यह भी पढ़ें:Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं ना करें ये गलतियां

गाय के गोबर के पहाड़ की पूजा करना है शुभ

गोवर्धन पूजा के दिन गाय के गोबर के पहाड़ की पूजा करना शुभ माना जाता है. हिंदू धर्म में गाय के गोबर का विशेष महत्व है, गोबर को हर पूजा और धार्मिक कार्यों में शामिल किया जाता है. इसलिए भगवान कृष्ण को याद करने के लिए इस दिन गाय के गोबर के पहाड़ की पूजा जरुर करें.

यह भी पढ़ें: Kartik Amavasya 2022: दिवाली की रात बस कर दें ये काम, मिल जाएगी समस्याओं से मुक्ति!

पीपल के पौधे के पास दीपक जलाएं

हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को बेहद खास माना जाता है. लोग पीपल के पेड़ की पूजा भी करते हैं. गोवर्धन पूजा के दिन पीपल के पौधे के पास दीपक जलाना बहुत ही शुभ होता है, ऐसा करने से सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती है और परेशानियां दूर होती हैं.

यह भी पढ़ें:Diwali पर मिट्टी का घर बनाने की क्या है असल वजह? क्यों माना जाता है शुभ

दीप दान करें

गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर दीपक जलाना शुभ होता है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन घर के अंदर और बाहर दीपक जलाने से घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है. इस दिन घर के मुख्य द्वार पर 5 दीये जलाएं. दूसरे उत्तर-पूर्व कोने में प्रत्येक कोने पर एक दीया जलाएं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved