Home > Chanakya Niti: युवाओं को इन 3 आदतों से रहना चाहिए दूर, वरना जीवन में आती है असफलता
opoyicentral
आज की ताजा खबर

2 years ago .New Delhi, Delhi, India

Chanakya Niti: युवाओं को इन 3 आदतों से रहना चाहिए दूर, वरना जीवन में आती है असफलता

चार्य चाणक्य नीतियों को आपने सोशल मीडिया पर खूब देखा और सुना होगा. ऐसा भी बताया जाता है कि चाणक्य नीतियों को ही अपनाकर चंद्रगुप्त मौर्य सम्राट बन गए थे और उनकी नीतियों को अपनाकर आप भी अपने जीवन में सफलता को पा सकते हैं.

Written by:Stuti
Published: August 29, 2022 02:52:31 New Delhi, Delhi, India

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य नीतियों को आपने सोशल मीडिया पर खूब देखा और सुना होगा. ऐसा भी बताया जाता है कि चाणक्य नीतियों को ही अपनाकर चंद्रगुप्त मौर्य सम्राट बन गए थे और उनकी नीतियों को अपनाकर आप भी अपने जीवन में सफलता को पा सकते हैं. आचार्य चाणक्य की कई शिक्षाएं और नीतियां आज भी प्रासंगिक है. उनकी शिक्षाएं सफलता पाने पाने और अच्छा इंसान बनने में काफी मदद कर सकता है. चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में बताया है कि युवाओं की दुश्मन होती हैं 3 चीजें, जिनसे उन्हें दूर रहना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: घर में दिखने लगे ये संकेत, तो समझ लें बुरा समय हो सकता है शुरु

गलत संगत

चाणक्य नीति कहती है कि संगत का असर व्यक्ति पर जरूर पड़ता है. यदि व्यक्ति गलत लोगों के बीच में बैठेगा तो उसमें भी गलत आदतें जरूर आएंगी. इसलिए हर व्यक्ति को अपनी संगत को लेकर सजग होना चाहिए. गलत लोग आपको लक्ष्य से भटकाते हैं और आपके जीवन को अंधकार की ओर ले जाते हैं.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: बड़ी मुसीबतें आने पर भी इन लोगों से नहीं लेनी चाहिए मदद, पड़ेगा भारी

आलस

आलस सिर्फ युवाओं का ही नहीं बल्कि हर व्यक्ति का शत्रु होता है. ये सिर्फ आपके समय को बर्बाद करने का काम करता है. चाणक्य का मानना था कि युवाओं के जीवन में आलस का कोई स्थान नहीं होना चाहिए. युवाओं को जीवन हमेशा अनुशासन के साथ जीना ​चाहिए और अपने सोने और जागने का समय तय करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: शनि के प्रकोप से आपको बचा सकता है ये शुभ पौधा, आर्थिक तंगी भी होगी दूर!

नशा

नशा करने की आदत भी युवाओं के लिए अभिशाप है. नशे से आर्थिक हानि तो होती ही है, साथ ही व्यक्ति शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से कमजोर हो जाता है. नशा व्यक्ति को गलत संगत में ले जाता है. हर तरह से सक्षम होने के बावजूद भी ऐसा शख्स अपना बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाता.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved