Home > Chanakya Niti: मैरिड लाइफ को खत्म करती हैं ये बातें, जानें और सतर्क रहें
opoyicentral
आज की ताजा खबर

2 years ago .New Delhi, Delhi, India

Chanakya Niti: मैरिड लाइफ को खत्म करती हैं ये बातें, जानें और सतर्क रहें

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में जीवन से जुड़ी हर बातों को विस्तार में बताया है. उन नीतियों से आपको क्या भला होना है और क्या अच्छा होना है, ये सबकुछ आपको चाणक्य के नीतियों में मिल जाएगा.

Written by:Sneha
Published: August 14, 2022 07:04:43 New Delhi, Delhi, India

आचार्य चाणक्य नीतियों को आपने सोशल मीडिया पर खूब देखा और सुना होगा. ऐसा भी बताया जाता है कि चाणक्य नीतियों को ही अपनाकर चंद्रगुप्त मौर्य सम्राट बन गए थे और उनकी नीतियों को अपनाकर आप भी अपने जीवन में सफलता को पा सकते हैं. आचार्य चाणक्य की कई शिक्षाएं और नीतियां आज भी प्रासंगिक है. उनकी शिक्षाएं सफलता पाने पाने और अच्छा इंसान बनने में काफी मदद कर सकता है. मगर हम यहां आपको ये बताएंगे कि वे कौन सी बातें हैं जो दांपत्य जीवन में जहर घोलती हैं.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन चीजों को भूलकर भी ना लगाएं पैर, वरना पड़ सकता है भारी!

मैरिड लाइफ को खत्म करती हैं ये बातें

चाणक्य नीति में बताया गया है कि सुखद दांपत्य जीवन कैसी होती है. उन्होंने पति और पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाने की कई तरकीब बताई है जिसे आपको जरूर फॉलो करना चाहिए.

1. चाणक्य नीति के अनुसार, इंसान को अपनी शादीशुदा जिंदगी में शक जैसे शब्द का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहिए. इसलिए इस शब्द को बीच में लाने का ऐसा कोई मौका क्रिएट ना करें.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: महिलाओं को ये 5 काम करते भूलकर भी ना देखें पुरुष, बदल लें अपनी आदत

2. चाणक्य नीति के अनुसार, व्यक्ति को अहंकार पति-पत्नी के रिश्ते में नहीं रखना चाहिए. इससे रिश्ते खराब होते हैं और खत्म भी हो सकते हैं. इसलिए गलती किसी से भी एक को झुकना ही होता है.

3. चाणक्य नीति के अनुसार, दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाने के लिए झूठ को बीच में नहीं लाएं. लेकिन अगर जो झूठ इस रिश्ते को बचा सकता है वो बोलने में कोई बुराई भी नहीं है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: जिनके पास ये खूबियां हैं उन्हें हराना हो सकता बड़ा है चैलेंज

4. चाणक्य नीति के अनुसार, पति को पत्नी के प्रति और पत्नी को पति के प्रति आदर-सम्मान रखना चाहिए. रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए आपको कई बातें सहनी होती हैं, कई माननी होती हैं.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved