भारत में आज साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2022) लगने जा रहा है. आज यानी 25 अक्टूबर 2022, दिन मंगलवार को लगने वाला या सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) दिवाली के अगले दिन पड़ रहा है. इसलिए लोगों में इस ग्रहण को लेकर खासा उत्साह है कि भारत में ये कितने बजे लगेगा और और इसका सूतक काल क्या होगा. तो आइए जानते हैं कि भारत में साल का अंतिम सूर्य ग्रहण कब दिखेगा इसका और इसका सूतक काल कब से शुरू हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं ना करें ये गलतियां

साल का लास्ट सूर्य ग्रहण आइसलैंड में शुरू होगा

25 अक्टूबर 2022, दिन मंगलवार को साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. बता दें कि भारतीय समयानुसार यह सूर्य ग्रहण सबसे पहले दोपहर 2:29 मिनट पर आइसलैंड में शुरू होगा. और शाम 6: 9 मिनट पर अरब सागर में जाकर खत्म होगा. भारतीय लोगों के मन शंका है कि क्या ये ग्रहण भारत में भी दिखेगा और अगर दिखेगा तो दिखने का समय क्या रहेगा तथा सूतक काल कब से शुरू होगा. तो आपको बता दें कि भारत के कुछ हिस्सों में यह सूर्य ग्रहण दिखेगा और देश में इसका सूतक काल भी प्रभावी रहेगा.

यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2022: कब से कब तक रहेगा सूर्य ग्रहण? जानें इसके साथ ही सूतक काल का समय

क्या है भारत में ग्रहण का सूतक काल

बता दें कि सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने के 12 घंटे पहले लग जाता है. तो इस साल के लास्ट सूर्य ग्रहण का सूतक काल 24 अक्टूबर 2022, रात 2:30 बजे से लग चुका है. माना जाता है कि सूतक काल में कोई भी पूजा- पाठ नहीं किया जाता. इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं.

यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2022: दिवाली पर सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचना है तो करें ये उपाय

भारत में सूर्य ग्रहण लगने का समय

25 अक्टूबर 2022, दिन मंगलवार को साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. भारत में यह सूर्य ग्रहण शाम 4:29 मिनट पर शुरू होगा और 6:09 मिनट तक दिखेगा. भारत में यह सूर्य ग्रहण करीब डेढ़ घंटा रहेगा.

गौरतलब है कि सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को कुछ खास सावधानियां बरतने की हिदायत दी जाती है. इसके अलावा ग्रहण के दौरान कुछ भी खाना-पीना वर्जित माना जाता है. कहा जाता है ग्रहण खत्म होने पर नहा धोकर  दान दक्षिणा देनी चाहिए और फिर कुछ  खाना पीना चाहिए.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.