कई बार लोगों को आपने कहते हुए सुना
होगा कि मेरी बाईं आंख फड़क रही है लगता है, कुछ अशुभ होने वाला है. मतलब साफ है कि
लोगों को लगता है कि अंगों का फड़कना किसी प्रकार के शुभ या अशुभ (Good and Bad Luck Signs) संकेत देता है. इसमें कितनी सच्चाई है
आज हम आपको उससे रूबरू कराने वाले हैं. जी हां, शास्त्रों की मानें तो इंसान के
अंग फड़कने को शुभ और अशुभ संकेतों से जोड़कर ही देखा जाता है. कई घरों में आंखों
का फड़कना बहुत ही अशुभ माना जाता है. इसी प्रकार से अलग अलग अंगों के फड़कने को
अलग अलग होनी अनहोनी से जोड़कर देखा जाता है.

यह भी पढ़ें:आपके जूतों के रंग से जुड़ी है जीवन की किस्मत, भूलकर भी न करें ये गलतियां

शास्त्रों के जानकारों की मानें, तो महिलाओं
के बाएं अंग और पुरुषों के दाएं अंग के फड़कने को शुभ होनी के रूप में देखा जाता
है. ऐसा में शीघ्र ही शुभ सूचना मिलने के आसार माने जाते हैं. ऐसा होने के केस में
लाभ होने की प्रबल संभावना बन जाती है. इन्हीं चीजों को देखकर लोग शुभ अशुभ
संकेतों का अंदाजा लगाते हैं और यह सत्य भी हो जाता है. आइए आपको बताते हैं कि
अंगों का फड़कना कब अशुभ होता है.

यह भी पढ़ें:पानी में इन चीजों कोे मिलाकर करें स्नान, सारे ग्रह दोषों से मिल जाएगी निजात

महिलाओं के अंगों के फड़कने से मिलने वाले संकेत

शास्त्रों की मानें, तो महिलाओं की
दाईं आंख का लगातार फड़कना लंबी बीमारी की ओर इशारा करता है. इसी तरह से महिलाओं
की नाभि फड़कने को भी किसी बड़े नुकसान से जोड़कर देखा जाता है. वहीं अगर कमर पर
दाईं तरफ फड़कन महसूस हो रही है, तो यह किसी बड़ी विपत्ती के आने की निशानी मानी
जाती है. महिलाओं के मामले में दायां अंग फड़कने की स्थिति में उन्हें बहुत सतर्क
रहना चाहिए, ऐसे में बड़ा झगड़ा या विवाद होने की संभावना प्रबल होती है.

यह भी पढ़ें:फंसे हुए पैसे जल्द मिल जाएंगे वापस, बस कर लें ये आसान टोटके

पुरूषों के मामले में ऐसे चलता है पता

वहीं पुरुषों के लिए अगर देखें, तो
पुरुषों के दोनो कंधों का फड़कना काफी अशुभ माना जाता है. ऐसे में बड़ा विवाद होने
का ज्यादा खतरा होता है. वहीं पुरुषों की गर्दन में बाईं ओर फड़कन होने पर यह आर्थिक
संकट की निशानी मानी जाती है और यदि हथेली पर किसी प्रकार की फड़कन टाइप महसूस
होती है, तो इसे किसी बड़ी विपदा से जोड़कर देखा जाता है.

नोट: यह जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है Opoyi इसकी पुष्टि नहीं करता है