Chhatrapati Sambhaji Maharaj Rajyabhishek Din Wishes 2023, Images and Quotes in Hindi: छत्रपति संभाजी महाराज का राज्याभिषेक राज्याभिषेक 16 जनवरी 1681 को हुआ था. संभाजी ने अपने बाल्यपन से ही राज्य की राजनीतिक समस्याओं का निवारण किया था. शिवाजी महाराज की मृत्यु हो जाने के बाद मराठा साम्राज्य की सारी जिम्मेदारी उनके पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज (Chhatrapati Sambhaji Maharaj) पर आ गई. यही वजह थी कि शंभूराज अपनी प्रजा की देख भाल के लिए अपना राज्याभिषेक किया. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि छत्रपति संभाजी बचपन से ही छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ युद्ध के समय युद्ध कला के साथ-साथ कूटनीति में भी पारंगत थे. महाराष्ट्र के रायगढ़ किले में छत्रपति संभाजी का राज्याभिषेक 16 जनवरी 1681 को हुआ था. महाराष्ट्र में संभाजी के राज्याभिषेक का दिन बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस खास अवसर पर लोग एक दूसरे को मैसेज, कोट्स और इमेज भेजकर उनकी बहादुरी को सलाम करते हैं.

यह भी पढ़ें: Guru Pradosh Vrat 2023 Date and Time: कब है गुरु प्रदोष व्रत? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

1. देश धर्म पर मिटने वाला, शेर शिवा का छावा था

महा पराक्रमी परम प्रतापी, एक ही शंभु राजा था

छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र महा पराक्रमी छत्रपति संभाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस पर हार्दिक बधाई

2. शिवपुत्र धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज जी के राज्याभिषेक दिन की हार्दिक शुभकामनाएं

जय शंभूराजे

3. मौत डरी थी उसको देखकर ये खुद मौत का दावा था. धरती को नाज था उसपर ऐसा शेर “शिवा का छावा” था

शिवपुत्र धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज जी के राज्याभिषेक दिन की हार्दिक शुभकामनाएं

जय शंभूराजे

यह भी पढ़ें: Pongal 2023 Wishes in Hindi: पोंगल की इन मैसेज से अपनों को दें हार्दिक शुभकामनाएं