Home > Nobel Prize in Economics: पॉल मिल्ग्रॉम और रॉबर्ट विल्सन को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिला
opoyicentral
Opoyi Central

4 years ago .Stockholm, Sweden

Nobel Prize in Economics: पॉल मिल्ग्रॉम और रॉबर्ट विल्सन को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिला

  • नोबेल पुरस्कार समिति ने सोमवार को इस साल के छठे और अंतिम पुरस्कार विजेताओं का एलान किया.
  • अमेरिका के पॉल मिल्ग्रॉम और रॉबर्ट विल्सन को इस साल का अर्थशास्त्र का नोबेल. 
  • उन्हें नोबेल ‘‘नीलामी सिद्धांत में सुधार और नए नीलामी स्वरूप के आविष्कार’’ के लिए दिया गया है.

Written by:Akashdeep
Published: October 12, 2020 10:45:08 Stockholm, Sweden

अमेरिका के पॉल आर मिल्ग्रॉम तथा रॉबर्ट बी विल्सन को इस साल का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिला है. उन्हें यह पुरस्कार ‘‘नीलामी सिद्धांत में सुधार और नए नीलामी स्वरूप के आविष्कार’’ के लिए दिया गया है.

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के महासचिव गोरान हैंसन ने सोमवार को स्टॉकहोम में अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नाम की घोषणा की.

नोबेल शांति पुरस्कार

इससे पहले नार्वे की नोबेल समिति ने संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम (वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम) को 2020 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था. 

साहित्य में नोबेल पुरस्कार 

अमेरिकी कवयित्री लुईस ग्लक (Louise Glück) को 2020 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया है. 

केमिस्ट्री में नोबेल पुरस्कार 

रसायन विज्ञान में वर्ष 2020 के लिए नोबेल पुरस्कार इमैनुएल कारपेंटर और जेनिफर डाउडना को जीनोम एडिटिंग का तरीका खोजने के लिए दिया गया है. रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार की बुधवार की घोषणा हुई थी.  

शरीर विज्ञान एवं औषधि क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार  

नोबेल पुरस्कार समिति ने सोमवार को शरीर विज्ञान एवं औषधि क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी वैज्ञानिकों- हार्वे जे आल्टर और चार्ल्स एम राइस तथा ब्रिटेन में जन्मे वैज्ञानिक माइकल हफटन को देने की घोषणा की थी.

भौतिकी का नोबेल पुरस्कार

ब्लैक होल संबंधी खोज के लिए तीन वैज्ञानिकों को इस साल का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला है. रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने मंगलवार को कहा कि ब्रिटेन के रोजर पेनरोसे को ब्लैकहोल संबंधी खोज के लिए तथा जर्मनी के रीनहार्ड गेंजेल और अमेरिका की एंड्रिया गेज को ‘‘हमारी आकाशगंगा के केंद्र में ‘सुपरमैसिव कॉम्पैक्ट ऑबजेक्ट’ की खोज के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है.  

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved