Home > Chanakya Niti: इन 3 चीजों को खुद से कभी ना करें दूर, वरना पछताना पड़ेगा!
opoyicentral
आज की ताजा खबर

2 years ago .New Delhi, Delhi, India

Chanakya Niti: इन 3 चीजों को खुद से कभी ना करें दूर, वरना पछताना पड़ेगा!

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में जीवन से जुड़ी हर बातों को विस्तार में बताया है. उन नीतियों से आपको क्या भला होना है और क्या अच्छा होना है, ये सबकुछ आपको चाणक्य के नीतियों में मिल जाएगा.

Written by:Sneha
Published: October 07, 2022 08:23:09 New Delhi, Delhi, India

Chanakya Niti for Life Lesson:  आचार्य चाणक्य नीतियों को आपने सोशल मीडिया पर खूब देखा और सुना होगा. ऐसा भी बताया जाता है कि चाणक्य नीतियों को ही अपनाकर चंद्रगुप्त मौर्य सम्राट बन गए थे और उनकी नीतियों को अपनाकर आप भी अपने जीवन में सफलता को पा सकते हैं. आचार्य चाणक्य की कई शिक्षाएं और नीतियां आज भी प्रासंगिक है. उनकी शिक्षाएं सफलता पाने पाने और अच्छा इंसान बनने में काफी मदद कर सकता है. मगर हम यहां आपको ये बताएंगे कि ऐसी कौन सी 3 चीजें हैं जिन्हें खुद से दूर नहीं करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: व्यक्ति में मौजूद 4 गुण दिलाते हैं नौकरी में सफलता, होती है तारीफ

इन 3 चीजों को खुद से दूर ना करें

गायत्री मंत्र: आचार्य चाणक्य के अनुसार, ये दुनिया का सबसे शक्तिशाली मंत्र होता है. गायत्री माता को वेद माता कहते हैं और इन्हीं से चार वेदों की उत्पत्ति भी हुई है. इससे बड़ी इस दुनिया में कोई चीज नहीं होनी चाहिए और इसे खुद के साथ हमेशा रखना चाहिए अर्थात इसका उच्चारण हमेशा करना चाहिए.

मीठे वजन: आचार्य चाणक्य के अनुसार, इंसान को ऐसी वाणी बोलनी चाहिए जिससे दूसरों को तकलीफ ना हो. जिस तरह से हम दैनिक कार्य, खान-पान और भी चीजें करते हैं वैसे ही मीठे वजन भी अपनी जुबान पर हमेशा रखने चाहिए.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: युवाओं को इन 3 आदतों से रहना चाहिए दूर, वरना जीवन में आती है असफलता

जल और अन्न: आचार्य चाणक्य के अनुसार, जल और अन्न ऐसी चीजें हैं जिसके लिए इंसान बहुत कुछ सहता है. ये दो चीजें जीवन का आधार हैं इनके बिना इंसान मर जाता है और अगर इसे कमाकर ना खाओ तो अपनी नजर में गिर जाता है. इसलिए ईमानदारी के साथ हमें अपने जल और अन्न का साथ कभी छोड़ना चाहिए अर्थात् इसका अपमान नहीं करना चाहिए.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved