Home > कौन हैं इतिश्री मुर्मू? द्रौपदी मुर्मू की बेटी
opoyicentral
आज की ताजा खबर

2 years ago .New Delhi, Delhi, India

कौन हैं इतिश्री मुर्मू? द्रौपदी मुर्मू की बेटी

  • द्रौपदी मुर्मू की एक बेटी है जिसका नाम इतिश्री मुर्मू है
  • द्रौपदी मुर्मू ने अपने तीन बच्चों को खोया है
  • द्रौपदी मुर्मू कड़ी मेहनत के बाद राष्ट्रपति बनने जा रही

Written by:Sandip
Published: July 21, 2022 04:06:13 New Delhi, Delhi, India

द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) भारत की 15वीं राष्ट्रपति होंगी. द्रौपदी मुर्मू देश को पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी. उन्होंने आदिवासी समाज और देश के लिए इतिहास रच दिया है. द्रौपदी मुर्मू ने य़शवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराकर राष्ट्रपति पद के लिए जीत हासिल की है.

यह भी पढ़ेंः द्रौपदी मुर्मू ने जीता राष्ट्रपति पद का चुनाव, पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में एक संताली आदिवासी परिवार में हुआ था. उनके पिता का नाम बिरंची नारायण टुडू था. वहीं, उनका विवाह श्याम चरण मुर्मू के साथ हुआ था. शादी के बाद द्रौपदी मुर्मू के दो बेटियां और दो बेटे हुए. लेकिन द्रौपदी मुर्मू के जीवन में ऐसा भूचाल आया की. उन्होंने अपने तीन बच्चों को खो दिया और इसके बाद पति को भी खो दिया.

यह भी पढ़ेंः कौन थे श्याम चरण मुर्मू? द्रौपदी मुर्मू के पति

द्रौपदी मुर्मू की एक बेटी है जो भुवनेश्वर में रहती है. द्रौपदी मुर्मू के बेटी का नाम इतिश्री मुर्मू है जो ओडिशा के एक बैंक में काम करती हैं. उनकी बेटी इतिश्री की शादी गणेश हेम्ब्रम से हुआ है.

य़ह भी पढ़ेंः Droupadi Murmu Education: जानें कितनी पढ़ी-लिखी हैं द्रौपदी मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू के जीवन के हादसे के बारे में बात करें तो सबसे पहले अपनी तीन साल की बेटी को खोया था. वहीं, इसके बाद 25 साल के बेटे लक्ष्मण मुर्मू को खोया जिसकी साल 2009 में संदिग्ध तरीके से मौत हो गई थी. इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे बेटे सिपुन मुर्मू को खोया जिसकी मौत साल 2012 में एक रोड एक्सीडेंट में हो गई थी.

यह भी पढ़ेंः Indian President List: भारत में अब तक कौन-कौन बन चुके हैं राष्ट्रपति

इसके दो साल बाद साल 2014 में निधन हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, द्रौपदी मुर्मू के पति श्याम मुर्मू का निधन कार्डिक अरेस्ट की वजह से हो गया था.

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved