Home > Sarojini Naidu Jayanti 2023 Quotes in Hindi: सरोजिनी नायडू जयंती पर स्टेटस में लगाएं ये तस्वीरें, अपनों को भेजें ये क्वोट्स
opoyicentral
आज की ताजा खबर

2 years ago .New Delhi, India

Sarojini Naidu Jayanti 2023 Quotes in Hindi: सरोजिनी नायडू जयंती पर स्टेटस में लगाएं ये तस्वीरें, अपनों को भेजें ये क्वोट्स

भारत की स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू.(फोटो साभार: Twitter/@Rachana_samleti)

  • सरोजिनी नायडू भारत की स्वतंत्रता सेनानी, कार्यकर्ता, मशहूर गीतकार और कवि थीं.

  • सरोजिनी नायडू जयंती 13 फरवरी को मनाई जाती है.

  • सरोजिनी नायडू 1947 से 1949 तक उत्तर प्रदेश की राज्यपाल रही थीं.


Written by:Kaushik
Published: February 13, 2023 12:18:40 New Delhi, India

Sarojini Naidu Jayanti Quotes and Wishes in Hindi: भारत की स्वतंत्रता सेनानी, कार्यकर्ता, मशहूर गीतकार और कवि सरोजिनी नायडू थीं. उनका जन्म हैदराबाद में 13 फरवरी 1879 को हुआ था. सरोजिनी नायडू के पिता अघोरनाथ चट्टोपाध्याय एक नामी विद्वान और उनकी माता कवयित्री थीं और बांग्ला में लिखती थीं. हर साल सरोजिनी नायडू जयंती 13 फरवरी (Sarojini Naidu Jayanti 2023 Date) को मनाई जाती है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वह स्वतंत्र देश की प्रथम महिला थीं, जिन्हें किसी राज्य का राज्यपाल बनाया गया था. सरोजिनी नायडू 1947 से 1949 तक उत्तर प्रदेश की राज्यपाल रही थीं. इसके अलावा वह कांग्रेस पार्टी की पहली महिला अध्यक्ष भी थीं. सरोजिनी नायडू जयंती के अवसर पर हम आपके लिए लेकर आए हैं सरोजिनी नायडू कोट्स, संदेश और इमेज. जिनके जरिए आप अपने प्रियजनों, दोस्तों और परिवार के सदस्यों को सरोजिनी नायडू जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Kiss Day shayari for girlfriend in hindi: इस किस डे अपनी गर्लफ्रेंड को भेजें ये रोमांटिक शायरी

1. स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री, ‘द नाइटिंगेल ऑफ इंडिया’ एवं देश की पहली महिला गवर्नर सरोजिनी नायडू जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन .

2. एक देश की महानता, बलिदान, और प्रेम, उस देश के आदर्शो पर निहित करता है. सरोजिनी नायडू जी को उनकी जयंती पर सादर नमन.

 


यह भी पढ़ें: Valentine Day पर इन 5 Free Dating App से पूरी हो सकती है आपके पार्टनर की तलाश

3. नारी शक्ति की प्रतीक तथा ‘भारत कोकिला’ के नाम से प्रसिद्ध सरोजिनी नायडू जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन.

4. भारत की कोकिला के नाम से विख्यात सुप्रसिध्द कवयित्री, प्रथम महिला राज्यपाल और अग्रणीय स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन.

यह भी पढ़ें: Kiss Day Gift for Boyfriend: इस किस डे अपने बॉयफ्रेंड को गिफ्ट करें ये रोमांटिक चीजें

5. भारत कोकिला के नाम से विख्यात सुप्रसिद्ध कवयित्री, प्रथम महिला राज्यपाल और अग्रणीय स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू जी की जयंती पर सादर नमन

6. एक देश की महानता,बलिदान और प्रेम उस देश के आदर्शों पर निहित करता है.
स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन.

यह भी पढ़ें: Valentine’s Day 2023 Gift for Men: वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को गिफ्ट में दें चीजें, मजबूत होगा रिलेशनशिप

7. हम गहरी सच्चाई का मकसद चाहते हैं, भाषण में अधिक से अधिक साहस और कार्यवाही में ईमानदारी चाहते हैं.
सरोजिनी नायडू जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन.

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved