Home > Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण कब से कब तक है? जानें शरद पूर्णिमा की खीर रखें या नहीं
opoyicentral
आज की ताजा खबर

7 months ago .New Delhi, India

Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण कब से कब तक है? जानें शरद पूर्णिमा की खीर रखें या नहीं

चंद्र ग्रहण में खीर रखना चाहिए या नहीं. (फोटो साभार: Unsplash)

28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा मनाया जाएगा. इस दिन खीर का भोग छत पर रखा जाता है. इसी दिन चंद्र ग्रहण 2023 भी रह रहा है.

Written by:Sneha
Published: October 27, 2023 08:05:54 New Delhi, India

Chandra Grahan 2023: साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर लगने के कुछ समय बाद लग जाएगा. यानी 28 अक्टूबर और 29 अक्टूबक की मध्यरात्रि चंद्र ग्रहण लगेगा और बताया जा रहा है कि इसका आंशिक रूप भारत में भी देखने को मिलेगा. साल 2023 के आखिरी चंद्र ग्रहण के दिन ही शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima 2023) भी है. इस दिन खीर बनाकर रात के समय चत पर रखा जाता है लेकिन इस बार लोगों के मन में शंका है कि चंद्र ग्रहण लगने के कारण रात में खीर बनाकर रखना है या नहीं तो चलिए आपके इस सवाल का जवाब हम आपको देते हैं.

यह भी पढ़ें: Sharad Purnima Kheer: शरद पूर्णिमा की रात क्यों रखते हैं खीर? इसका धार्मिक ही नहीं वैज्ञानिक कारण भी है

चंद्र ग्रहण कब से कब तक है? (Chandra Grahan 2023)

28 अक्टूबर की देर रात यानी 29 अक्टूबर की शुरुआत में ही साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है. चंद्र ग्रहण के मुख्य चरण 29 अक्टूबर की रात 1.05 बजे से शुरू होगा. जिसकी समाप्ति 2.24 बजे होगी यानी चंद्र ग्रहण 1 घंटे 19 मिनट का होगा. ग्रहण की शुरुआत मध्यरात्रि 1.05 मिनट, मध्य 1.44 बजे और ग्रहण का मोक्ष 2.40 बजे होगा. ऐसा बताया जा रहा है कि यह ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लग रहा है और जब ऐसा होत है तो इसका भौतिक, आध्यात्मिक और व्यक्तिगत जीव-जगत पर शुभ-अशुभ प्रभाव भी देखने को मिलता है. ग्रहण के 9 घंटे पहले सूतक लगता है इसलिए 28 अक्टूबर की शाम 4.05 बजे से सूतक लग जाएगा. बताया गया है कि चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा. इसके साथ ही यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, उत्तर-पूर्व दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर और अंटार्कटिका में भी दिखाई देगा.

यह भी पढ़ें: Lunar Eclipse on Sharad Purnima 2023: शरद पूर्णिमा पर लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण? जानें भारत पर इसका असर

शरद पूर्णिमा की खीर रखें या नहीं (Sharad Purnima Kheer)

अश्विन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 28 अक्टूबर 2023 की सुबह 4.14 बजे से होगी. इस तिथि की समाप्ति 29 अक्टूबर 2023 दिन रविवार की सुबह 1.53 बजे होगी. वहीं साल 2023 का अंतिम चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर दिन रविवार को लग रहा है. ये खंडग्रास चंद्र ग्रहण है जो भारत में भी दिखाई देगा. इसका सूतक भारत में मान्य होगा और सूतक काल का सही समय भी आपको पता होना चाहिए. चंद्र ग्रहण की शुरुआत के समय ही खीर रखा जाता है लेकिन ऐसा करना हानिकारक हो सकता है. शरद पूर्णिमा की रात खीर बनाकर रखना शुभ होता है लेकिन चंद्र ग्रहण के कारण चंद्रमा की किरणें दूषित होंगी. ऐसे में अगर आप उस खीर को प्रसाद के रूप में खाएंगे तो ये शरीर के लिए हानिकारक होगा. खुले आसमान में खीर रखना सही नहीं होगा ऐसे में ग्रहण समाप्ति के बाद आप खीर बनाकर लगा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Sharad Purnima Chandra Grahan 2023: साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण कब है? जान लें तारीख, फैक्ट्स के साथ-साथ शरद पूर्णिमा Connection

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved