Home > अनिल कपूर के साथ नजर आने वाली ये क्यूट बच्चियां कौन हैं?
opoyicentral
आज की ताजा खबर

2 years ago .New Delhi, Delhi, India

अनिल कपूर के साथ नजर आने वाली ये क्यूट बच्चियां कौन हैं?

अनिल कपूर फिल्मों के अलावा अपने परिवार को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. इसी बीच एक तस्वीर हम लाए हैं जिसे आपको पहचानना है कि अनिल कपूर के साथ ये दो क्यूट बच्चियां कौन हैं?

Written by:Sneha
Published: August 27, 2022 02:33:56 New Delhi, Delhi, India

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. उनका किरदार हमेशा सबसे हटकर होता है और उनका अंदाज भी सबसे अलग ही है. अनिल कपूर फिल्मों के अलावा अपने परिवार को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. इसी बीच एक तस्वीर हम लाए हैं जिसे आपको पहचानना है कि अनिल कपूर के साथ ये दो क्यूट बच्चियां कौन हैं? हिंट दें तो ये अनिल कपूर के दिल के बहुत करीब हैं और अनिल इनकी खुशी के लिए कुछ भी करते दिखाई देते हैं.

यह भी पढ़ें: Laal Singh Chaddha on OTT: कब, कैसे और कहां ओटीटी पर देख सकते हैं लाल सिंह चड्ढा?

अनिल कपूर के साथ कौन हैं ये बच्चियां?

अनिल कपूर के तीन बच्चे हैं सोनम, रिया और हर्षवर्धन कपूर. ये दो बच्चियां अनिल कपूर की बेटियां सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और रिया कपूर (Rhea Kapoor) हैं. सोनम कपूर ने ये तस्वीर काफी समय पहले शेयर की थी.

यह भी पढ़ें: Liger Box Office Collection Day 1: विजय देवरकोंडा का चल पाया जादू?

37 वर्षीय सोनम कपूर और 35 वर्षीय रिया कपूर एक-दूसरे के काफी करीब हैं. सोनम कपूर ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है और बच्चे को देखकर रिया काफी इमोशनल हो गई थीं. उनकी वो तस्वीर काफी वायरल भी हुई थी. सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी की थी, हालांकि वे बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं. वहीं रिया कपूर फिल्म प्रोड्यूसर है और उनके प्रोडक्शन में कई फिल्में बन चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: उर्वशी रौतेला ने फिर ऋषभ पंत पर साधा निशाना, कहा- तुम्हारी लाज बचा ली!

65 वर्षीय अनिल कपूर ने साल 1984 में सुनीता कपूर के साथ शादी की थी. अनिल कपूर ने अपने करियर में 90 के दशक में मिस्टर इंडिया, वो सात दिन, ईश्वर, बेटा, राम लखन, लाडला, जुदाई, लोफर, दीवाना मस्ताना, तेजाब, मेरी जंग, ताल, विरासत, परिंदा, कर्मा, किशन कन्हैया, 1941 लव स्टोरी जैसी फिल्में की हैं. 2000 के बाद अनिल कपूर ने शूटआउट एट वडाला, रेस, रेस-2, रेस-3, मलंग, नो एंट्री, वेलकम, टोटल धमाल और जुग जुग जियो जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. 

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved