Home > Jawan Box Office Collection Day 50: जारी है ‘जवान’ की कमाई, जानें अब तक कितना हुआ कलेक्शन
opoyicentral
आज की ताजा खबर

7 months ago .New Delhi, India

Jawan Box Office Collection Day 50: जारी है ‘जवान’ की कमाई, जानें अब तक कितना हुआ कलेक्शन

जवान की वर्ल्डवाइड कमाई कितनी. (फोटो साभार: Twitter)

शाहरुख खान की फिल्म जवान रिलीज हो चुकी है. फिल्म जवान में शाहरुख का डबल रोल दिखा है. 'जवान' वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ पार कर लिये हैं.

Written by:Sneha
Published: October 26, 2023 04:27:00 New Delhi, India

Jawan Box Office Collection Day 50: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर शाहरुख खान की लोकप्रियता पूरे भारत में है. शाहरुख ने ना सिर्फ भारत में अपनी पहचान बनाई है बल्कि दुनियाभर में उनका जलवा बिखरा हुआ है. साल 2023 में शाहरुख ने फिल्म पठान के जरिए एक खास पहचान बनाई और बाद में फिल्म जवान से नई पहचान बनाई. एक ही साल में दो हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाले शाहरुख अब अपनी अगली फिल्म की तैयारी कर रहे हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म जवान और फिल्म पठान से भी ज्यादा उनकी दिसंबर 2023 में आने वाली फिल्म Dunki धमाल मचाएगी. फिल्म जवान ने 50 दिनों में कितनी कमाई की है चलिए आपको बताते हैं.

यह भी पढ़ें: Leo Box Office Collection Day 8: 300 करोड़ के करीब पहुंची थलापति विजय की ‘लियो’, जानें ताजा कलेक्शन

फिल्म जवान ने 50 दिनों में कितनी कमाई की? (Jawan Box Office Collection Day 50)

Sacnilk के अनुसार, फिल्म जवान ने पहले दिन 75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म जवान ने दूसरे दिन 53.23 करोड़, तीसरे दिन 74.05 करोड़, चौथे दिन 80.5 करोड़, पांचवे दिन 30.5 करोड़, छठवें दिन 27.50 करोड़, सातवें दिन 23.02 करोड़, आठवें दिन 19.50 करोड़, 9वें दिन 19.50 करोड़, 10वें दिन 30.91 करोड़, 11वें दिन 36.52 करोड़, 12वें दिन 16.75 करोड़, 13वें दिन 14.04 करोड़, 14वें दिन 12 करोड़, 15वें दिन 8.9 करोड़, 16वें दिन 7 करोड़, 17वें दिन 12 करोड़, 18वें दिन 15 करोड़, 19वें दिन 5.50 करोड़, 20वें दिन 5 करोड़, 21वें दिन 4.85 करोड़, 22वें दिन 5.97 करोड़, 23वें दिन 5.13 करोड़, 24वें दिन 8.50 करोड़, 25वें दिन 8 करोड़, 26वें दिन 8.14 करोड़ और 27वें दिन 3 करोड़, 28वें दिन 1.86 करोड़, 29वें दिन 1.86 करोड़, 30वें दिन 1.20 करोड़, 31वें दिन 2.05 करोड़, 32वें दिन 2.9 करोड़, 33वें दिन 1.39 करोड़,

34वें दिन 1 करोड़, 35वें 79 लाख, 36वें दिन 77 लाख, 37वें दिन 5 करोड़, 38वें 1.80 करोड़, 39वें दिन 1.99 करोड़, 40वें दिन 1 करोड़, 41वें दिन 75 लाख, 42वें दिन 67 लाख, 43वें दिन 50 लाख, 44वें दिन 50 लाख, 45वें दिन 60 लाख, 46वें दिन 50 लाख, 47वें दिन 19 लाख, 48वें दिन 39 लाख, 49वें दिन 17 लाख और 50वें दिन 13 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म ने 50 दिनों में 639.76 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का अगला टारगेट वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ का है और भारत में 700 करोड़ का है लेकिन ये टारगेट पूरा होना बहुत मुश्किल है. फिल्म जवान ने रिकॉर्ड तो बनाया है और इसे तोड़ना फिलहाल मुश्किल भी है. बहुत से लोग फिल्म जवान के ओटीटी पर आने का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Lamborghini Huracan Price in India: श्रद्धा कपूर ने खरीदी लेम्बोर्गिनी हुराकैन, भारत में इसकी कीमत क्या है? यहां जानें

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved