Home > ऋषि कपूर के बड़े भाई राजीव कपूर का निधन, नीतू सिंह ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
opoyicentral
Opoyi Central

3 years ago .

ऋषि कपूर के बड़े भाई राजीव कपूर का निधन, नीतू सिंह ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

  • नीतू कपूर ने राजीव कपूर के निधन की खबर सोशल मीडिया पर दी.
  • नीतू कपूर ने राजीव कपूर की तस्वीर शयेर करते हुे ये बात कही.
  • राजीव कपूर ने 'राम तेरी गंगा मैली' जैसी सुपरहिट फिल्म की थी.

Written by:Sneha
Published: February 09, 2021 07:57:13

बॉलीवुड के सबसे बड़े परिवार ‘कपूर खानदान’  से एक और बुरी खबर सामने आई है. रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के भाई राजीव कपूर का निधन हो गया है. ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें राजीव कपूर की तस्वीर शेयर करते हुए RIP लिखा है.

नीतू सिंह ने तस्वीर शेयर करते हुए ‘RIP’ लिखा है. राजीव कपूर रणधीर कपूर से छोटे और ऋषि कपूर से बड़े थे. इन्होंने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में काम किया है. 

बता दें, राज कपूर के दूसरे बेटे राजीव कपूर ने बॉलीवुड में राम तेरी गंगा मैली, एक जान हैं हम, प्रेम ग्रंथ, आसमान, जिम्मेदार, आ अब लौट चलें, हम तो चले परदेस, लवर बॉय, हिना, नाग नागिन, मेरे साथी, लावा जैसी फिल्मों में काम किया था. मगर इनकी सुपरहिट फिल्म राम तेरी गंगा मैली थी जिसमें इनकी एक्ट्रेस मंदाकिनी थीं.

यह भी पढ़ें- करीना कपूर खान ने पति सैफ की फोटो शेयर करते हुए लिखा प्यार भरा Instagram पोस्ट

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved