Home > आलिया भट्ट की चार ननंद हैं, मिलिए रणबीर कपूर की बहनों से
opoyicentral
आज की ताजा खबर

2 years ago .New Delhi, Delhi, India

आलिया भट्ट की चार ननंद हैं, मिलिए रणबीर कपूर की बहनों से

बड़े पर्दे पर कई बार दुल्हन का जोड़ा पहनने वाली आल‍िया अब हकीकत में मांग में सिंदूर भरे नजर आएंगी. अब आलिया भट्ट कपूर खानदान की बहू बनने जा रही हैं और नए रिश्ते निभाएंगी.

Written by:Stuti
Published: April 14, 2022 05:15:05 New Delhi, Delhi, India

बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल के लिए अब वक्त अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का आ गया है. काफी समय से रिलेशनशिप में रहने के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शादी करने का फैसला लिया है. बड़े पर्दे पर कई बार दुल्हन का जोड़ा पहनने वाली आल‍िया अब हकीकत में मांग में सिंदूर भरे नजर आएंगी. अब आलिया भट्ट कपूर खानदान की बहू बनने जा रही हैं और नए रिश्ते निभाएंगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आलिया की चार ननंद हैं यानि रणबीर कपूर की चार बहनें. तो आइए जानते हैं इनके बारे में.

रिद्धिमा कपूर

रिद्धिमा कपूर को बाकी स्टारकिड्स की तरह बॉलीवुड में दिलचस्पी नहीं है. वह रणबीर कपूर की सगी बहन हैं और वह एक जूलरी डिजाइनर हैं. आलिया भट्ट की ननंद रिद्धिमा कपूर दिखने में किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं.

यह भी पढ़ें: दूसरी बार आलिया की विदाई करेंगी मां सोनी राजदान, पहली विदाई थी इमोशनल

करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर राज कपूर की पोती और पृथ्वीराज कपूर की परपोती हैं. वह ऋषि कपूर की भतीजी हैं और रणबीर कपूर की बहन हैं. आलिया और रणबीर की शादी के बाद करिश्मा कपूर आलिया भट्ट की ननंद होंगी.

यह भी पढ़ें: आलिया ने 11 साल की उम्र में ही ठान लिया था, रणबीर को ही बनाएंगी अपना दूल्हा

करीना कपूर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करीना और करिश्मा कपूर सगी बहने हैं. करीना कपूर ऋषि कपूर की भतीजी हैं और रणबीर कपूर उनके छोटे भाई हैं. आलिया और रणबीर की शादी के बाद, करीना कपूर भी आलिया भट्ट की ननंद बन जाएंगी.

यह भी पढ़ें: Ranbir-Alia Wedding पर Finally नीतू कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बताई शादी की डेट

नताशा नंदा

नताशा नंदा रितु नंदा की बेटी हैं और वह रणबीर कपूर की चचेरी बहन हैं. नाताशा कई बार रणबीर कपूर के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते हुए नजर आती हैं. इसी तरह नताशा नंदा आलिया भट्ट की ननंद लगेंगी.

बता दें कि एक्ट्रेस नीतू कपूर अपने लाडले बेटे रणबीर कपूर की शादी के लिए बहुत खुश हैं. उन्होंने 14 अप्रैल की शादी वास्तु में कंफर्म की है. नीतू कपूर ने खुद पैपराजी को शादी की डेट कंफर्म की है.

यह भी पढ़ें: Bollywood की इन 6 शादियों को आखिरी समय तक रखा गया सीक्रेट, देखें पूरी लिस्ट

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved