Home > अक्टूबर में बैंक छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही जाए, 21 दिन रहेंगे बंद
opoyicentral
Opoyi Central

3 years ago .New Delhi, Delhi, India

अक्टूबर में बैंक छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही जाए, 21 दिन रहेंगे बंद

अक्टूबर में त्यौहारों का सीजन शुरू हो जाता है. ऐसे में देशभर में बैंकों में छुट्टियां भी होती है. इस साल अक्टूबर में 21 छुट्टियां है जिसमें बैंक के ब्रांच बंद हो सकते हैं.

Written by:Sandip
Published: September 27, 2021 02:59:08 New Delhi, Delhi, India

अक्टूबर आते ही त्यौहारों का सीजन शुरू हो जाता है. ऐसे में बैंकों में छुट्टियां होती है. इस साल अक्टूबर महीने में 21 छुट्टियां है इस वजह से बैंक में भी छुट्टियां होगी. हालांकि, छुट्टियां अलग-अलग रिजन में अलग-अलग दिन हो सकती है. लेकिन सप्ताहिक छुट्टी और नवरात्री की छुट्टी, गांधी जयंती की छुट्टी सभी बैंक ब्रांच में होनेवाली है.

यह भी पढ़ेंः 1 अक्टूबर से बदल जाएंगी LPG की कीमतें? जानें क्या-क्या होने हैं बदलाव

अक्टूबर महीने में गांधी जयंती, वाल्मीकि जयंती, नवरात्रि, दशहरा, ईद-ए-मिलाद जैसे कई अवसर हैं, जिन पर बैंकों में छुट्टी रहेगी. हालांकि अक्टूबर माह में देश में हर जगह बैंक 21 दिन बंद रहेंगे, ऐसा नहीं है. कुछ छुट्टियां/त्योहार किसी राज्य या क्षेत्र विशेष से संबंधित हैं. ऐसे में छुट्टी अलग-अलग राज्य के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः इलाहाबाद बैंक में है अकाउंट तो जान लें 1 अक्टूबर से होनेवाला है ये बड़ा बदलाव

यहां क्लिक कर देख सकते हैं RBI की निर्देशित छुट्टियां

बैंक की छुट्टियों की लिस्ट

1 अक्टूबर- गंगटोक में अर्ध वार्षिक बैंक क्लोजिंग अकाउंट की वजह से काम प्रभावित रहेगा.

2 अक्टूबर- महात्मा गांधी जयंती (सभी राज्यों में बैंक बंद).

3 अक्टूबर- रविवार.

6 अक्टूबर- महालया अमावस्या- अगरतला, बेंगलुरु और कोलकाता में बैंक बंद.

7 अक्टूबर- मीरा चाओरेन होउबा ऑफ लाइनिंगथोउ सनामही- इंफाल में बैंक बंद.

9 अक्टूबर- महीने का दूसरा शनिवार.

10 अक्टूबर- रविवार.

12 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) – अगरतला, कोलकाता में बैंक बंद.

13 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) – अगरतला, भुवनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद.

14 अक्टूबर- दुर्गा पूजा/ दशहरा (महा नवमी)/ आयुथ पूजा- अगरतला, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद.

15 अक्टूबर- दुर्गा पूजा/ दशहरा/विजयादशमी- इंफाल और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों पर बैंक बंद.

16 अक्टूबर-दुर्गा पूजा (दशैन)- गंगटोक में बैंक बंद.

17 अक्टूबर- रविवार.

18 अक्टूबर-कटी बिहू- गुवाहाटी में बैंक बंद.

19 अक्टूबर- ईद-ए-मिलाद/ईद-ए-मिलादुन्नबी/मिलाद-ए-शरीफ/बारावफात- अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद.

20 अक्टूबर-महर्षि वाल्मीकि का जन्म दिन/लक्ष्मी पूजा/ ईद-ए-मिलाद- अगरतला, बेंगलूरु, चंडीगढ़, कोलकाता और शिमला में बैंक बंद.

22 अक्टूबर-ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद.

23 अक्टूबर- महीने का चौथा शनिवार.

24 अक्टूबर- रविवार.

26 अक्टूबर-विलय दिवस- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद.

31 अक्टूबर- रविवार.

यह भी पढ़ें: अक्टूबर की पहली तारीख से बदल रहा ये नियम, डेबिट-क्रेडिट कार्ड और UPI से भुगतान करने वाले जान लें

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved