Home > Maha Shivratri 2023 Bhog in Hindi: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए?
opoyicentral
आज की ताजा खबर

1 year ago .New Delhi, India

Maha Shivratri 2023 Bhog in Hindi: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए?

भगवान शिव को हलवे का भोग लगाया जाता है. (फोटो साभार: Freepik)

  • हर वर्ष फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है.

  • महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने मंदिर में जाते हैं.

  • इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती को विशेष चीजों का भोग लगाते हैं.


Written by:Kaushik
Published: February 17, 2023 05:55:07 New Delhi, India

Maha Shivratri 2023 Bhog in Hindi: हर वर्ष फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है. इस बार यह महापर्व 18 फरवरी 2023 को है. इस खास अवसर पर लोग भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए मंदिर में जाते हैं. हिंदू मान्यता के अनुसार, महाशिवरात्रि को भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के रूप में बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस खास दिन पर लोग श्रद्धा के साथ महाशिवरात्रि का व्रत रखते हैं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं और भगवान शिव और माता पार्वती को विशेष चीजों का भोग लगाते हैं, जिससे भगवान प्रसन्न होते हैं और महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है. तो चलिए हम आपको बताएंगे महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को किन चीजों का भोग लगाना शुभ होता है.

यह भी पढ़ें: Maha Shivratri Wishes in Hindi for Friends and Family: महाशिवरात्रि की अपने प्रियजनों को इन भक्तिमय संदेश के जरिए दें हार्दिक शुभकामनाएं

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को लगाएं इन चीजों का भोग(Mahashivratri 2023 Bhog)

1. ठंडाई

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को ठंडाई का भोग लगाना शुभ माना जाता है. ठंडाई को भांग में मिक्स किया जाता है. अगर आप ठंडाई का भोग लगाते हैं तो भोलेनाथ बहुत प्रसन्न होते हैं.

2. लस्सी

इसके अलावा आप महाशिवरात्रि पर महादेव को लस्सी का भी भोग लगा सकते हैं. पूजा करने के बाद इसका भोग लगाएं और इसे खुद ग्रहण करें. लोगों में भी प्रसाद के रूप में बांटे.

यह भी पढ़ें: Maha Shivratri 2023: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को कौन से फूल चढ़ाने चाहिए? जानें

3. हलवा

महाशिवरात्रि के भोग में आप हलवा को भी जरूर शामिल करें. ये हलवा आप सूजी या फिर कूट्टू के आटे का बना सकते हैं. अगर आप महाशिवरात्रि के दिन भगवान शंकर को हलवे का भोग लगाते हैं. तो इससे भगवान शिव प्रसन्न होंगे और और इंसान की सभी इच्छाएं पूरी होंगी.

4. भांग के पकौड़े

भगवान शंकर को भांग अधिक प्रिय है. महाशिवरात्रि पूजा में भांग की पत्तियों के अतिरिक्त अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं. भांग के पकौड़े का भोग लगाने से आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी.

यह भी पढ़ें: Maha Shivratri Puja Vidhi in Hindi: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर क्या-क्या चढ़ाया जाता है? जानें

5. खीर

इसके अलावा आप महाशिवरात्रि के भोग में भगवान शिव को दूध से बनी खीर का भोग लगाएं. आप मेवा की मदद से खीर को स्वादिष्ट बना सकते हैं. वहीं आप नारियल की खीर भी प्रसाद के लिए तैयार कर सकते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved