Home > Holika Dahan Puja Vidhi: होलिका दहन पर ऐसे करें पूजा, जानें पूजा विधि
opoyicentral

Holika Dahan Puja Vidhi: होलिका दहन पर ऐसे करें पूजा, जानें पूजा विधि

इस साल होली 8 मार्च को मनाई जाएगी. (फोटो साभार: Twitter @vgopss)

  • इस साल होली 8 मार्च को मनाई जाएगी.

  • होली के एक दिन पहले होलिका दहन मनाई जाती है.

  • आइए जानते हैं होलिका दहन की पूजा विधि के बारे में.


Written by:Gautam Kumar
Published: March 04, 2023 02:45:51 New Delhi

Holika Dahan Puja Vidhi: होली एक ऐसा त्योहार है, जिसे सभी धर्मों के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं. प्रेम के रंगों से सजा यह त्योहार हर धर्म, संप्रदाय और जाति के बंधन को खोल देता है और भाईचारे का संदेश देता है. यह पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है. इस साल होली 8 मार्च को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है. इस बार होलिक दहन 7 मार्च 2023 को पड़ रहा है. हिंदू मान्यता के अनुसार होलिका दहन (Holika Dahan Puja Vidhi) की पूजा, अग्नि और राख से इसका संबंध सभी प्रकार के संकटों को दूर करने और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति का माध्यम माना जाता है. आज हम आपको होलिका दहन की पूजा विधि के बारे में बताने जा रहे हैं. तो आइए जानते हैं होलिका दहन की पूजा विधि के बारे में.

यह भी पढ़ें: Holika Dahan Puja Samagri List in Hindi: होलिका दहन की पूजा इन चीजों के बिना है अधूरी, देखें लिस्ट

होलिका दहन पूजा विधि

होलिका पूजन के लिए सबसे पहले पूर्व या उत्तर की ओर मुख करके बैठ जाएं.

अब अपने चारों तरफ गंगा जल की बूंदे छिड़कें.

गाय के गोबर से होलिका और प्रह्लाद की मूर्ति बनाएं.

थाली में रोली, कच्चा सूत, चावल, फूल, साबुत हल्दी, बताशे, फल और जल का कलश रखें.

भगवान नरसिंह का स्मरण करते हुए मूर्तियों को रोली, मौली, चावल, बताशे और फूल अर्पित करें.

यह भी पढ़ें: Holika Dahan Timing 2023: होलिका दहन का सही समय क्या है? यहां पाएं सटीक जानकारी

अब इन सभी चीजों को लेकर होलिका दहन वाली जगह पर ले जाएं.

अग्नि प्रज्वलित करने से पहले अपने नाम, पिता का नाम और परिवार के नाम के साथ अक्षत (चावल) लें और होलिका पर भगवान श्री गणेश का स्मरण करते हुए अक्षत अर्पित करें.

इसके बाद प्रह्लाद का नाम लें और फूल अर्पित करें.

भगवान नरसिंह का नाम जपते हुए पांच अनाज अर्पित करें.

यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2023 Totke: होलिका दहन की रात पति-पत्नी मिलकर करें ये उपाय, रिश्तों में आएगी मिठास और बढ़ेगी सुख-समृद्धि

अब हाथ जोड़कर अक्षत, हल्दी और फूल अर्पित करें.

कच्चा सूत हाथ में लेकर होलिका के चारों ओर लपेट दें.

अंत में गुलाल डालें और चांदी या तांबे के कलश से जल चढ़ाएं.

होलिका दहन के समय उपस्थित सभी लोगों को रोली का तिलक लगाएं और शुभकामनाएं दें.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved