Home > Akshaya Tritiya Gold Buying Time: अक्षय तृतीया पर अपने शहर के मुहूर्त के हिसाब से खरीदें सोना, तुरंत करें चेक
opoyicentral

Akshaya Tritiya Gold Buying Time: अक्षय तृतीया पर अपने शहर के मुहूर्त के हिसाब से खरीदें सोना, तुरंत करें चेक

अक्षय तृतीया पर शुभ मुहूर्त में सोना खरीदना उत्तम माना गया है .(फोटो साभार:Unsplash)

  • अक्षय तृतीया इस साल 22 अप्रैल को है.

  • अक्षय तृतीया का दिन शुभ होता है.

  • अक्षय तृतीया को ही आखा तीज कहते हैं.


Written by:Ashis
Published: April 20, 2023 07:00:55 New Delhi

Akshaya Tritiya 2023 Gold Buying Time: वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के नाम से जानते हैं. गौरतलब है कि इस दिन को बेहद शुभ माना जाता है और यह दिन मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है. इस दिन को अखा तीज के नाम से भी जाना जाता हैं. इस साल अक्षय तृतीया का पर्व ( Akshaya Tritiya 2023 Puja Timing) 22 अप्रैल को मनाया जा रहा है. गौरतलब है कि इस दिन लोग शुभ मुहूर्त ( Akshaya Tritiya 2023 Puja Timing) में सोना खरीदते हैं और नए कामों की शुरूआत करते हैं. आपको बता दें कि इस दिन खरीददारी के साथ साथ विधि विधान से पूजा पाठ का भी विशेष महत्व है. हिंदू पंचांग में भी शहरों के अनुसार शुभ मुहूर्त का उल्लेख किया गया है. तो चलिए जानते हैं कि आपके शहर में किस समय की जाएगी अक्षय तृतीया की पूजा.

यह भी पढ़ें: Akshaya Tritiya त्योहार मानने के पीछे के 5 कहानियां जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

अक्षय तृतीया 2023 तिथि (Akshaya Tritiya 2023 Muhurat)

हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया Akshaya Tritiya 2023 Puja Timing तिथि का प्रारंभ 22 अप्रैल 2023 को सुबह 07 बजकर 49 मिनट पर होगा और इसका समापन अगले दिन 23 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 45 मिनट पर हो रहा है. आपको बता दें कि अक्षय तृतीया के दिन त्रिपुष्कर योग सुबह 05 बजकर 49 मिनट से सुबह 07 बजकर 49 मिनट तक रहेगा. साथ ही इस दिन आयुष्मान योग सुबह 09 बजकर 26 मिनट तक रहेगा और इसके बाद सौभाग्य योग प्रारंभ हो जाएगा, जो पूरे दिन प्रभावी रहेगा.

यह भी पढ़ेंः Vastu Tips For Money: खूब मेहनत के बाद भी नहीं आ रहा पैसा, तो तुरंत अपनाएं ये अचूक उपाय

अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त शहर के अनुसार (Akshaya Tritiya 2023 Puja Muhurat)

नई दिल्ली – सुबह 7:49 से दोपहर 12:20 बजे तक

पुणे – सुबह 7:49 से दोपहर 12:33 बजे तक

चेन्नई – सुबह 7:49 से दोपहर 12:08 बजे तक

कोलकाता – सुबह 5:10 से शाम 07:47 बजे तक

हैदराबाद – सुबह 7:49 से दोपहर 12:15 बजे तक

अहमदाबाद – सुबह 7:49 से दोपहर 12:38 बजे तक

नोएडा – सुबह 7:49 से दोपहर 12:19 बजे तक

जयपुर – सुबह 7:49 से दोपहर 12:26 बजे तक

मुंबई – सुबह 7:49 से दोपहर 12:37 बजे तक

गुड़गांव – सुबह 7:49 से दोपहर 12:21 बजे तक

चंडीगढ़ – सुबह 7:49 से दोपहर 12:22 बजे तक

लखनऊ –  सुबह 7:49 दोपहर से 12:20 बजे तक

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved