Home > जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर फायरिंग के बाद मची चीख पुकार, देखें VIDEO
opoyicentral
Opoyi Central

2 years ago .Japan

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर फायरिंग के बाद मची चीख पुकार, देखें VIDEO

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को शुक्रवार को गोली मार दी गई. शिंजो आबे पर हमले के बाद वीडियो भी अब सामने आने लगे हैं. वीडियो में वहां भगदड़ की स्थिति साफ देखी जा सकती है.देखें वीडियो

Written by:Kaushik
Published: July 08, 2022 05:28:48 Japan

जापान (Japan) के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) को शुक्रवार (8 जुलाई) को गोली मार दी गई. मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को पश्चिमी जापान के नारा शहर में गोली मारी गई है, जिसके बाद वह एक भाषण के दौरान गिर पड़े.

उनके शरीर में से खून बह रहा था. इसके तुरंत बाद उनको हॉस्पिटल ले जाया गया. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, संभवतः वे कार्डियक अरेस्ट में चले गए होंगे, जिसकी वजह से शिंजो रिस्पॉन्ड नहीं कर पा रहे होंगे. शिंजो आबे पर हमले के बाद वीडियो भी अब सामने आने लगी है. वीडियो में वहां भगदड़ की स्थिति साफ देखी जा सकती है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं Yamagami Tetsuya? जिसने शिंजो आबे पर चलाई गोली

रॉयटर्स के अनुसार, स्थानीय मीडिया ने बताया कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार को नारा शहर की एक सड़क पर भाषण देने के दौरान पीछे से एक शख्स ने हमला कर दिया. शिंजो आबे पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना के समय आसपास के क्षेत्र में गोलियों की आवाज सुनी गई. पूर्व प्रधानमंत्री पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर जानलेवा हमला, हमलावर ने मारी गोली

आजतक न्यूज़ के अनुसार, वर्ष 2020 में शिंजो आबे ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. आबे कई वर्षों से अल्जाइमर कोलाइटिस से पीड़ित थे, जिसके बाद उनकी तबीयत अधिक खराब हुई तो उन्होंने प्रधानमंत्री का पद छोड़ दिया,जिसके बाद उनकी जगह योशीहिदे सुगा नए पीएम बने.

यह भी पढ़ें: कौन हैं शिंजो आबे

आपको बता दें कि शिंजो आबे जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेता हैं. शिंजो आबे पीए मोदी के खाद दोस्त है. कई मौकों पर शिंजो आबे और पीएम मोदी एक दूसरे को याद कर चुके हैं. पिछले वर्ष (2021) ही भारत ने शिंजो आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था.

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved