Home > Nobel Prize 2020 Physics: रोजर पेनरोस, रिनहार्ड गेनजेल ओर एंड्रेया गेज को मिला नोबेल पुरस्कार
opoyicentral
Opoyi Central

4 years ago .Stockholm, Sweden

Nobel Prize 2020 Physics: रोजर पेनरोस, रिनहार्ड गेनजेल ओर एंड्रेया गेज को मिला नोबेल पुरस्कार

ब्रिटिश वैज्ञानिक रोजर पेनरोस, जर्मनी के रिनहार्ड गेनजेल और अमेरिका के वैज्ञानिक एंड्रेया गेज को फिजिक्स के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है.

Written by:Akashdeep
Published: October 06, 2020 12:59:27 Stockholm, Sweden

खगोलीय खोज के लिए तीन वैज्ञानिकों को 2020 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला है. इनमें रोजर पेनरोसे को ब्लैकहोल की खोज के लिए तथा रीनहार्ड गेंजेल और एंड्रिया घेज को ‘‘हमारी आकाशगंगा के केंद्र में ‘सुपरमैसिव कॉम्पैक्ट ऑबजेक्ट’’ की खोज के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है.

तारकीय अवशेषों, श्वेत वामन तारों, न्यूट्रॉन तारों और ब्लैक होल जैसी चीजों को ‘कॉम्पैक्ट ऑबजेक्ट’ कहा जाता है.

नोबेल पुरस्कार के तहत स्वर्ण पदक, एक करोड़ स्वीडिश क्रोना (11 लाख डॉलर से अधिक) की राशि दी जाती है.

स्वीडिश क्रोना स्वीडन की मुद्रा है. यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है.

नोबेल पुरस्कार समिति ने सोमवार को शरीर विज्ञान एवं औषधि क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी वैज्ञानिकों-हार्वे जे अल्टर और चार्ल्स एम राइस तथा ब्रिटेन में जन्मे वैज्ञानिक मिशेल हफटन को देने की घोषणा की थी.

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved