Home > Eid Mubarak 2023 Quotes: ईद पर अपनों को भेजें ये खास बधाई संदेश, रिश्ते हो जाएंगे मजूबत
opoyicentral

Eid Mubarak 2023 Quotes: ईद पर अपनों को भेजें ये खास बधाई संदेश, रिश्ते हो जाएंगे मजूबत

ईद पर्व विशेज़.(फोटो साभार:Freepik)

  • ईद का त्योहार चांद के दीदार पर निर्भर करता है.

  • मुस्लिम धर्म के लोग ईद का पर्व मनाते हैं

  • ईद का पर्व इस बार 22 अप्रैल को मनाया जाएगा.


Written by:Ashis
Published: April 22, 2023 06:00:49 New Delhi

Eid Mubarak 2023 Quotes in Hindi: ईद का त्योहार सिर्फ भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए ईद का त्योहार  विशेष महत्व रखता है. इस पाक महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजे रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं.  वहीं 30 दिनों तक चलने वाला रमजान का महीना (Ramadan 2023) चांद के दीदार (Eid Mubarak 2023 Wishes for Love) के साथ शुरु होता है और चांद के दीदार के साथ ही इसका समापन होता है. आपको बता दें कि इस दिन लोग अपनों को शुभकामना संदेश भेजकर ईद की बधाइयां देते हैं. अगर आप भी किसी को विश करना चाहते हैं, तो हम आपके  लिए कई चुनिंदा विशेज़ लेकर आए हैं.

यह भी पढ़ें: Eid 2023 New Films: ईद पर आ रही हैं ये 4 शानदार फिल्में, तुरंत करा लें बुकिंग वरना हो जाएंगी हाउसफुल

1- हर तमन्ना आपकी पूर हो
बलाओं से आपकी दूरी हो..
अल्लाह का ऐसा करम हो आप पर
आपके सोचते ही हर ख्वाहिश पूरी हो.
हैप्पी ईद 2023

2- जीवन का हर ऐशो आराम पाएं आप
हर वक्त यूं ही मुस्कुराएं आप.
अल्लाह की ऐसी रहमत बरसे आप पर
हर साल खुशियों से भरी ईद मनाएं आप
ईद मुबारक !

3- रब से बस यही दुआ मांगते हैं
खुशियां आपकी दिन रात मांगते हैं
ईद का त्योहार हंसी खुशी गुजरे हर किसी का
दुनियां के लिए चैन और अमन मांगते हैं..
हैप्पी ईद

यह भी पढ़ें: Ramadan 2023: कब दिखेगा ईद का चांद? जान लें ईद और चांद के बीच कनेक्शन

4- चांद की रोशनी से जगमगा उठे जग सारा
हमारी दुआओं से खिल उठे चेहरा तुम्हारा
प्यार ऐसा बरसे हम सब भाइयों पर रब का
हर क्षेत्र में जलवा हो आपका .. हैप्पी ईद 2023

5- दिल से यही दुआ है मेरी
ईद में खुशियों से घर भर जाए आप का.
गम सारे कोसो दूर रहें आपसे
चेहरा खिला रहे हरदम आपका..
हैप्पी ईद 2023

6- आपके हमारे बीच कोई गलफहमी हो
अल्लाह करे वो सारी दूर हो जाएं
ऐसे गले मिले हम सब भाई एक दूजे से
कि खुशियां चल कर हमारे घर आएं.. हैप्पी ईद 2023

यह भी पढ़ें: EID Gifts For Her: ईद के मौके पर अपने पार्टनर को दें ये बेहतरीन ईदी, देखें लिस्ट

7- अपने अपनो से मिल जाते हैं
ईद ऐसा माहौल बनाती है
लोगों का आपस में प्रेम बढ़वाती है
और जीवन में मिठास भर जाती है..
हैप्पी ईद 2023

8- ईद का त्योहार है आया
ढेर सारी खुशियां है लाया
गिले शिकवे सारे भुला दिए जाएं
चलो मिलजुल कर हम सब ईद मनाएं..

हैप्पी ईद 2023

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved