Home > Chanakya Niti: किन लोगों की उम्र समय से पहले ढलती है? जानें उनका व्यक्तित्व
opoyicentral

Chanakya Niti: किन लोगों की उम्र समय से पहले ढलती है? जानें उनका व्यक्तित्व

  • चाणक्य नीतियां इंसान को सफल होने की राह पर ले जाता है.
  • सफलता के मंत्र चाणक्य नीतियों से पाएंगे तो सक्सेस जरूर मिलेगी.
  • आचार्य चाणक्य ने बताया कुछ लोगों की उम्र समय से पहले ढलती है.

Written by:Sneha
Published: April 27, 2022 10:38:08

आचार्य चाणक्य नीतियों को आपने सोशल मीडिया पर खूब देखा और सुना होगा. ऐसा भी बताया जाता है कि चाणक्य नीतियों को ही अपनाकर चंद्रगुप्त मौर्य सम्राट बन गए थे और उनकी नीतियों को अपनाकर आप भी अपने जीवन में सफलता को पा सकते हैं. आचार्य चाणक्य की कई शिक्षाएं और नीतियां आज भी प्रासंगिक है. उनकी शिक्षाएं सफलता पाने पाने और अच्छा इंसान बनने में काफी मदद कर सकता है. मगर हम यहां आपको ये बताएंगे कि कैसे लोगों की समय से पहले उम्र ढल सी जाती है?

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: पत्नी में हैं 4 गुण? तो आप से ज्यादा भाग्यशाली और कोई नहीं

किन लोगों की उम्र समय से पहले ढलती है?

चाणक्य नीति के चौथे अध्याय के 17वें श्लोक में महिला, पुरुष और घोड़े के बुढ़ापे के बारे में बताया गया है. चाणक्य ने इस श्लोक में बताया है कि आखिर कैसे लोग जल्दी बुढ़ापे के वश में चले जाते हैं और अगर आप इससे बचना चाहते हैं तो आपको क्या करना चाहिए?

चाणक्त के अनुसार, जो लोग ज्यादा पैदल चलते हैं वे जल्दी बूढ़े होते हैं. अगर घोड़ों को हर समय बांधा जाएगा तो वे जल्दी बूढ़े हो जाते हैं. स्त्रियों को शारीरिक सुख ना मिलता है तो वे जल्दी बूढ़ी हो जाती हैं. इसी तरह से व्यक्ति के कपड़े धूप में जल्दी फटते हैं यानी वे जल्दी बूढ़े हो जाते हैं. स्त्रियों के बारे में चाणक्य के नीति शास्त्र में जो लिखा है उसे सुनकर आपको हैरत हो सकती है लेकिन उनके हिसाब से ये सत्य है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: सफलता पाने के लिए हमेशा याद रखें ये 5 बात, नहीं मिलेगी हार

हालांकि इसके पुख्ता प्रमाण नहीं हैं क्योंकि बहुत सी स्त्रियां बिना शादी या शारीरिक सुख के जीवन बिता देती हैं और उनके चेहरे का निखार बना रहता है. मगर ज्यादा पैदल चलने वाले बूढ़े हो सकते हैं इस बात में थोड़ी सच्चाई है क्योंकि लगातार चलने से इंसान थकता है और थकावट इंसान को बूढ़ा बनाती है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: कभी किसी के सामने भूलकर भी ना करें इस एक चीज का जिक्र

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved