Home > उड़ान भरते वक्त अलग हुआ एयर एंबुलेंस का पहिया, पायलट ने हैरतअंगेज तरीके से कराई लैंडिंग
opoyicentral
Opoyi Central

3 years ago .Mumbai, Maharashtra, India

उड़ान भरते वक्त अलग हुआ एयर एंबुलेंस का पहिया, पायलट ने हैरतअंगेज तरीके से कराई लैंडिंग

  • मुंबई हवाई अड्डे पर एयर एंबुलेंस की इमरजेंसी लैंडिंग.
  • उड़ान भरते वक्त पहिया खुलकर गिर गया था. 
  • विमान में क्रू के दो सदस्य, एक मरीज, एक मरीज का रिश्तेदार व एक डॉक्टर सवार थे. 

Written by:Akashdeep
Published: May 06, 2021 05:52:56 Mumbai, Maharashtra, India

मुंबई हवाई अड्डे पर गुरुवार को एक एयर एम्बुलेंस को आपात लैंडिंग करनी पड़ी. ये विमान नागपुर से हैदराबाद जा रहा था. 

C-90 एयरक्राफ्ट नागपुर से हैदराबाद एक पेशेंट को लेकर जा रहा था. उड़ान भरते समय एयरक्राफ्ट का पहिया अलग होकर गिर गया. एयरक्राफ्ट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. एयरक्राफ्ट ने मुंबई में बेली लैंडिंग की, रनवे पर फोम का इस्तेमाल किया गया. 

विमान में दो क्रू मेंबर थे, एक पेशेंट, एक रिस्तेदार और एक डॉक्टर था. विमान ने मुंबई में रात 9 बजकर 9 बजे लैंडिंग की. लैंडिंग में विमान में आग न लग जाए इसके लिए रनवे पर फोम बिछाया गया था. सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं.

सिविल एविएशन मिनिस्टर हरदीप पूरी ने ट्वीट कर कहा कि विमान के कैप्टन केसरी सिंह, DGCA और मुंबई एयरपोर्ट की सराहना की.

ये भी पढ़ें: दिल्ली सरकार ने प्राइवेट एम्बुलेंस सेवाओं का रेट फिक्स किया, मुनाफाखोरी पर लगेगी लगाम

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के 97 हजार गांवों में घर-घर कोरोना की टेस्टिंग शुरू

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved