Home > खेसारी लाल का सुपरहिट गाना ‘Thik Hai’ का हिंदी लिरिक्स क्या है? यहां जानें
opoyicentral
आज की ताजा खबर

2 years ago .New Delhi, Delhi, India

खेसारी लाल का सुपरहिट गाना ‘Thik Hai’ का हिंदी लिरिक्स क्या है? यहां जानें

अक्सर लोग गूगल पर नून रोटी खायेंगे ठीक है (Nun Roti Khayenge Thik Hai) का हिंदी लिरिक्स क्या है ढूंढते हैं. जिसके बारे में हम आपको बतांगे, इस गाने को यूट्यूब पर 76 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है.

Written by:Sneha
Published: June 11, 2022 08:00:54 New Delhi, Delhi, India

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर, सिंगर, राइटर, कंपोजर और प्रोड्यूसर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) एक लाजवाब कलाकार हैं. मल्टी टैलेंटेड खेसारी लाल यादव के गाने यूट्यूब पर हमेशा ट्रेंड करते हैं लेकिन और कई पुराने गाने भी लोग यूट्यूब पर सर्च करके ढूंढते हैं. ऐसा ही खेसारी लाल का एक गाना ‘ठीक है’ बहुत पॉपुलर हुआ जिसके अब तक 76 मिलियन से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. अक्सर लोग गूगल पर नून रोटी खायेंगे ठीक है (Nun Roti Khayenge Thik Hai)  का हिंदी लिरिक्स क्या है ढूंढते हैं. इसलिए हम आपके लिए ये लाए हैं. 

यह भी पढ़ें: Bhojpuri Song: बारात तोहार फिर जाई गाने का हिंदी लिरिक्स क्या है?जानें यहां

‘नून रोटी खायेंगे ठीक है’ का हिंदी लिरिक्स क्या है?

सबके डर से फरार हुए हैं अब छपरा लौटकर ना जांएंगे,

नमक रोटी खाएंगे लेकिन जिंदगी साथ में बिताएंगे..ठीक है..

कैसे प्यार हुआ इनसे इजहार हुआ, ठीक है.

कान-कान पता नहीं कैसे गांवभर में प्रचार हुआ..ठीक है

पंचायत कई बार हुई, थाने में एफआईआर हुई..

मेरे घर से इनके घर से लाठी-लाठी की मार हुई, ठीक है…

प्लेट धोएंगे लेकिन इनके ही साथ अपना घर हम बसाएंगे…ठीक है

नमक रोटी खाएंगे लेकिन जिंदगी साथ में बिताएंगे..ठीक है..

सर्दी वाली रात थी, माघी बरसात थी, ठीक है…

8 बजे मिलने की इनसे बात थी..ठीक है..

मिलने वाला धुन था, शरीर में जुनून था..काट लिया कुत्ता सारा बहता रहा खून था..

कोई भी गोली मार दे लेकिन इनको हम भूल नहीं पाएंगे..ठीक है..

नमक रोटी खाएंगे लेकिन जिंदगी साथ में बिताएंगे..ठीक है..

कट जाएंगे, मर जाएंगे इनके लिए लड़ जाएंगे…ठीक है..

कोर्ट मैरिज के लिए जज से भी अड़ जाएंगे..ठीक है..

संग प्यारे लाल हैं, सोनू खुशहाल हैं, प्रणव आजाद हैं और आशीष का ख्याल है ठीक है..

मैं खेसारी हूं इनके पापा के हाथ ना आएंगे…ठीक है..

नमक रोटी खाएंगे लेकिन जिंदगी साथ में बिताएंगे..ठीक है..

हावड़ा में रह जाएंगे, छपरा कभी नहीं जाएंगे..ठीक है..

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved