Home > मोनालिसा से लेकर आम्रपाली दुबे तक, ये हैं भोजपुरी सिनेमा की हाई पेड एक्ट्रेसेस
opoyicentral
आज की ताजा खबर

2 years ago .Mumbai, Maharashtra, India

मोनालिसा से लेकर आम्रपाली दुबे तक, ये हैं भोजपुरी सिनेमा की हाई पेड एक्ट्रेसेस

भोजपुरी सिनेमा में आपने एक्टर्स की लोकप्रियता के बारे में खूब सुना होगा. मगर आज हम आपको 5 ऐसी हाईपेड एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे जिनकी पॉपुलैरिटी किसी से कम नहीं.

Written by:Sneha
Published: January 14, 2022 04:12:31 Mumbai, Maharashtra, India

एक दौर था जब भोजपुरी सिनेमा को खास रिस्पॉन्स नहीं मिलता था लेकिन अब इसकी फिल्में और गानों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. भोजपुरी सिनेमा में एक्टर्स तो खूब पॉपुलर हैं चाहे वो रवि किशन हों या मनोज तिवारी हों. इन दिनों भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव (निरहुआ), खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के खूब जलवे हैं. मगर क्या आप जानते हैं भोजपुरी सिनेमा में एक्ट्रेसेस का भी अलग ही बोलबाला है और इन दिनों कौन सी एक्ट्रेस हाईपेड हैं?

यह भी पढ़ें: Shehnaaz Gill का नया फोटो शूट, देखकर आपके होश उड़ जाएंगे

भोजपुरी सिनेमा की हाई पेड एक्ट्रेसेस

1. आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) : 

दिनेश लाल यादव के साथ आम्रपाली दुबे की जोड़ी खूब जमती है. भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों इनका खूब बोल बाला है और और ये इन दिनों सबसे ज्यादा फीस लेने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आम्रपाली दुबे एक फिल्म के लिए 30 से 35 लाख रुपये चार्ज करती हैं.

2. अक्षरा सिंह (Akshara Singh):

अक्षरा सिंह की जोड़ी खेसारी लाल यादव के साथ खूब पसंद की जाती है. अक्षरा एक फिल्म के लिए 15 से 20 लाख रुपये चार्ज करती हैं. अक्षरा हाल ही में बिग बॉस के घर में भी रहकर आई हैं.

3. रानी चटर्जी (Rani Chatterjee): 

भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस जिन्हें फिल्मों को चलाने के लिए किसी एक्टर की जरूरत नहीं होती है. इन्हें लोग भोजपुरी सिनेमा का कंगना रनौत कहते हैं और एक रिपोर्ट के मुताबिक, रानी 25 से 30 लाख रुपये चार्ज करती हैं.

4. मोनालिसा (Monalisa): 

इनका असली नाम अंतरा बिस्वास है और इनके पति विक्रम सिंह राजपूत भी पॉपुलर भोजपुरी एक्टर्स में से एक हैं. इन्होंने कई हिंदी टीवी सीरियल्स में भी काम किया है. मोनालिसा का बोल्ड अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है. मोनालिसा एक फिल्म के लिए 15 से 20 लाख रुपये फीस के तौर पर लेती हैं.

5. काजल राघवानी (Kajal Raghwani): 

भोजपुरी इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक काजल राघवानी की जोड़ी खेसारी लाल यादव संग के साथ पसंद की जाती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काजल एक फिल्म के लिए 20-25 लाख रुपये फीस के तौर पर लेती हैं.

यह भी पढ़ें: Video: शिल्पा शेट्टी ने 2 साल की बेटी को सिखाया गायत्री मंत्र, तोतली आवाज में सुनिए क्यूट आवाज

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved