Home > Maldives में पति के साथ दिव्यांका त्रिपाठी हुईं रोमांटिक, तस्वीरें वायरल
opoyicentral
Opoyi Central

2 years ago .

Maldives में पति के साथ दिव्यांका त्रिपाठी हुईं रोमांटिक, तस्वीरें वायरल

  • दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया इन दिनों वेकेशन पर मालदीव गए हैं.
  • इस कपल ने कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की है जो फैंस पसंद कर रहे हैं.
  • दिव्यांका की प्यारी स्माइल की तारीफ फैंस कमेंट बॉक्स में कर रहे हैं.

Written by:Sneha
Published: July 10, 2022 11:48:13

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) इन दिनों वेकेशन पर मालदीव (Maldives) गए हुए हैं. यहां पर दोनों कपल समुद्र के किनारे पर एक रिजॉर्ट में ठहरे हैं और हर दिन कोई ना कोई तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. दिव्यांका-विवेक टीवी के रोमांटिक कपल्स में से एक हैं और उनका रोमांस पब्लिकली भी नजर आ ही जाता है. दिव्यांका और विवेक ने जाने से पहले फैंस को बताया कि वे कहां और कब छुट्टियां बिताने जा रहे हैं, साथ ही दिव्यांका समय समय पर फैंस के लिए तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं.

यह भी पढ़ें: पायरल रोहतगी और संग्राम की शादी के फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है खास

खूबसूरत है दिव्यांका और विवेक दहिया का वेकेशन

8 जुलाई, 2016 को दिव्यांका त्रिपाठी ने एक्टर विवेक दहिया के साथ शादी की थी. उनकी मुलाकात पॉपुलर टीवी सीरियल ये हैं मोहब्बतें के सेट पर हुई थी. वहीं से प्यार की दास्तां शुरू हुई और साल 2016 में दोनों ने शादी कर ली. इस साल विवेक और दिव्यांका अपनी शादी की चौथी सालगिरह मनाने मालदीव पहुंचे हैं. तस्वीरें शेयर करते हुए दिव्यांका ने लिखा, ‘6 साल पहले प्यार करने का मौका देने के लिए, हमारी किस्मत पर विश्वास रखने के लिए, प्यार के समुंदर में डुबकी लगाने के लिए तैयार होने के लिए मैं तुम्हे थैंक्यू कह सकती हूं. हैप्पी एनिवर्सरी विवेक.’ 

दिव्यांका ने एक रील भी शेयर की है जिसमें उन्होंने अपनी इस मालवीद वाली जर्नी का वीडियो बनाया है. जिसके कैप्शन में लिखा, ‘जब से मैंने शहर छोड़ा है तब से खुशी का ठिकाना नहीं है’

यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर ने कहा, ‘मेरा बस चले तो फिल्में ना रिलीज होने दूं’, क्या है डर?

अगर दिव्यांका की बात करें तो वे टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं जिनके इंस्टाग्राम पर 18 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. दिव्यांका ने हमेशा शांत और डरी हुई लड़की का किरदार सीरियल्स में निभाया है लेकिन साल 2021 में आए खतरों के खिलाड़ी में दिव्यांका ने जांबाजी का परिचय दिया. उनकी परफॉर्मेंस होस्ट रोहित शेट्टी को बहुत पसंद आई थी. वहीं विवेक भी टीवी के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं.

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved