Home > Coca Cola Bolbam Hindi Lyrics: कोका कोला बोलबम का हिंदी लिरिक्स क्या है?
opoyicentral
आज की ताजा खबर

2 years ago .New Delhi, Delhi, India

Coca Cola Bolbam Hindi Lyrics: कोका कोला बोलबम का हिंदी लिरिक्स क्या है?

27 जून को उनका एक गाना कोका कोला बोलबम अपलोड हुआ जो काफी सुना जा रहा है. खेसारी लाल के फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं. खेसारी के फैंस उनके गानों के लिरिक्स अक्सर ढूंढते हैं तो यहां हम इस गाने का लिरिक्स लाए हैं.

Written by:Sneha
Published: June 27, 2022 05:16:33 New Delhi, Delhi, India

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) के गाने यूट्यूब पर तेजी से वायरल होते हैं. 27 जून को उनका एक गाना कोका कोला बोलबम (Coca Cola Bolbam) अपलोड हुआ जो काफी सुना जा रहा है. खेसारी लाल के फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं. यहां हम आपको कोका कोला बोलबम का हिंदी लिरिक्स (Coca Cola Bolbam Hindi Lyrics) बताएंगे.

27 जून को गणायक फिल्म्स पर ये भोजपुरी गाना अपलोड किया गया है जिसे खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया भी है और ये गाना उनके ऊपर फिल्माया भी गया है. गाने के बोल प्रकाश बारूद ने लिखे हैं जबकि सरविंद मल्हाल ने इसका म्यूजिक तैयार किया है. यूट्यूब पर इस गाने को खबर लिखे जाने तक 1,679,058 लोगों ने देख लिया है.

यह भी पढ़ें: Agniveer Bolbam Hindi Lyrics: ‘अग्निवीर बोलबम’ का हिंदी लिरिक्स क्या है?

कोका कोला बोलबम का हिंदी लिरिक्स

क्या हुआ क्यों मन मारकर बैठी हो? कोई परेशानी है?

एक बात बोलूं? हां बोलो… देवघर जाने का बहुत मन है..बाबा ने सपने में वहां बुलाया है.

सपना तो मैं भी देख रहा हूं लेकिन क्या करूं पैसे नहीं हैं, अगले साल चलेंगे..

तो अबकी बार मैं नहीं मानूंगी, मैं जरूर जाऊंगी..

रिजर्व गाड़ी नहीं मिल रही है ऐ जान, आस ये छोड़ो अब नहीं करो परेशान..

देवघर जाने के लिए फुलाई हो मुंह, फुलाई हो मुंह..

आपसे नहीं मांग रही कोका कोला, राजा ओला बुक करो बुलाएं हैं भोला..

जिद नहीं करो बात मान लो सजनिया, गांव के शिवाला जाकर दूध चढ़ा लेना ओ रानी

बातों से बहलाओ मत, अबकी बार तो मैं जाऊंगी और भोलेबाबा को जल मैं चढ़ाऊंगी…

अगले साल चलना खरीदूंगा शंखा कोला (चूड़ी), खरीदूंगा शंखा कोला..

आपसे नहीं मांग रही कोका कोला, राजा ओला बुक करो बुलाएं हैं भोला..

अपने पति से पंगा मत लो, मन चंगा है तो कठोती में गंगा है…

कहानी मत सुनाइए…यहीं पर देखीं कितना भरा है रोड, कांधे पर कांवर लेकर सभी हैं लोड..

तुमको चढ़ाया है खेसारी बकलोल, खेसारी बकलोल…

आपसे नहीं मांग रही कोका कोला, राजा ओला बुक करो बुलाएं हैं भोला..

यह भी पढ़ें: Baigan Lela Hindi Lyrics: खेसारी लाल का गाना ‘बैगन लेल’ का हिंदी लिरिक्स

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved