Home > अर्जुन कपूर बर्थडे: आलिया-रणबीर हाथ पकड़े आए नजर, नहीं दिखीं मलाइका अरोड़ा’
opoyicentral
Opoyi Central

3 years ago .Mumbai, Maharashtra, India

अर्जुन कपूर बर्थडे: आलिया-रणबीर हाथ पकड़े आए नजर, नहीं दिखीं मलाइका अरोड़ा’

  • 26 जून, 1985 को मुंबई में अर्जुन कपूर का जन्म हुआ.
  • 36वें जन्मदिन पर अर्जुन कपूर ने पार्टी रखी जिसमें खास दोस्त शामिल हुए.
  • इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा नजर नहीं आईं.

Written by:Sneha
Published: June 26, 2021 10:29:10 Mumbai, Maharashtra, India

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर उनके सभी खास दोस्तों ने 26 जून का दिन शुरू होते ही उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनकी पार्टी में शामिल हुए. इसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और विजय देवरकोंडा खासतौर पर नजर आए. इस पार्टी में अर्जुन कपूर की पार्टनर मलाइका अरोड़ा नजर नहीं आईं.

यह भी पढ़ें- कोरोना टेस्ट कराने पर ‘फ्री पिज्ज़ा’ मिल रहा है, जानें कहां

फेमस फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने इंस्टाग्राम पर अर्जुन कपूर के बर्थडे की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने उन सितारों के नाम हैशटैग के जरिए लिखे हैं.

रणबीर कपूर अपनी पार्टनर आलिया भट्ट के साथ नजर आए, जबकि रणवीर सिंह अकेले पहुंचे. वहीं साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा भी अकेले ही नजर आए. मीडिया सोर्स से सामने आई तस्वीरों में ज्यादा सितारे नजर नहीं आए और इसमें मलाइका अरोड़ा भी नहीं दिखीं.

बता दें, अर्जुन कपूर का जन्म 26 जून, 1985 को मुंबई में हुआ, इनके पिता मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर हैं जबकि इनकी मां मोना शौर्य कपूर थीं. इनकी एक छोटी बहन अंशुला कपूर है ंजिनसे अर्जुन कपूर बहुत प्यार करते हैं. अर्जुन ने अंशुला के पहले अक्षर A का टैटू भी हाल ही में बनवाया है.

यह भी पढ़ें- कौन हैं पायल रोहतगी? फिल्मों से ज्यादा विवादों में आता है नाम

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved