Home > Chandra Grahan 2022 Sutak Time: जानें 8 नवंबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण की टाइमिंग और सूतक समय
opoyicentral
आज की ताजा खबर

1 year ago .New Delhi, Delhi, India

Chandra Grahan 2022 Sutak Time: जानें 8 नवंबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण की टाइमिंग और सूतक समय

28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण लग रहा है. (फोटो साभार: Pixabay)

सूर्य ग्रहण के बाद अब साल 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण लगने वाला है. यह ग्रहण 08 नवंबर को लगेगा.आइए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण भारत में कितने बजे दिखाई देगा और क्या है सूतक काल का समय.

Written by:Kaushik
Published: November 07, 2022 03:24:00 New Delhi, Delhi, India

Lunar Eclipse 2022 Sutak Time: सूर्य ग्रहण के बाद अब साल 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण लगने वाला है. यह ग्रहण 08 नवंबर (Lunar Eclipse 2022 Date) को लगेगा.आइए जानते हैं कि साल 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण भारत (Lunar Eclipse 2022 in India Date and Time) में कितने बजे दिखाई देगा और क्या है सूतक काल का समय

यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2022: कार्तिक पूर्णिमा पर दिखेगा चंद्र ग्रहण, बरते ये 7 सावधानियां

सूर्य ग्रहण के बाद अब साल 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण लगने वाला है. यह ग्रहण 08 नवंबर को लगेगा. चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा. इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश की पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा और बाकी जगहों पर आंशिक चंद्र ग्रहण का नजारा देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Lunar Eclipse 2022: चंद्र ग्रहण के दिन 8 नवंबर को करें ये उपाय, खुश हो जाएंगी मां लक्ष्मी

चंद्र ग्रहण का समय

साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 कार्तिक मास की पूर्णिमा को लगने वाला है. यह भारत में भी दिखाई देगा,जिसका समय होगा .

8 नवंबर 2022 शाम के करीब 5 बजे के बाद शुरू होगा और शाम को 6 बजकर 19 मिनट तक रहेगा. भारत में इसका समय करीब डेढ़ घंटा रहेगा.

चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले इसका सूतक काल लग जाता है. चंद्रग्रहण को लेकर सूतक सुबह 7:51 बजे लग जाएगा.

यह भी पढ़ें: Lunar Eclipse कैसे लगता है? जानें साल का अंतिम चंद्र ग्रहण कहां दिखेगा

चन्द्र ग्रहण पर बरतें ये सावधानियां

-ग्रहण काल में मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं.

– ग्रहण काल में भोजन नहीं करना चाहिए.

-ग्रहण काल में अपने इष्टों के नाम का जाप करना चाहिए.

– ग्रहण लगने के कुछ समय पहले खाद्य पदार्थों में कुश या तुलसी के पत्ते डाल देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के मौके पर 200 साल बाद बन रहा ये अशुभ संयोग, हो जाएं सावधान!

– ग्रहण खत्म होने के बाद ये पत्ते और कुश को घर से बाहर फेंक देना चाहिए.

– ग्रहण के बाद स्नान करें और उसके बाद घर में गंगाजल का छिड़काव जरूर करें.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है

Related Articles

ADVERTISEMENT

© Copyright 2023 Opoyi Private Limited. All rights reserved