अमेरिकी कवयित्री लुईस ग्लक (Louise Glück) को 2020 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize 2020 Literature) दिया गया है. स्वीडिश एकेडमी के स्थायी सचिव मैट्स माल्म ने स्टॉकहोम में बृहस्पतिवार को साहित्य के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की.

ग्लक को यह पुरस्कार उनकी ‘‘शानदार काव्यात्मक आवाज के लिए दिया गया है, जो सादगी भरी सुंदरता के साथ व्यक्तिगत अस्तित्व को वैश्विक बनाती है.’’

केमिस्ट्री में नोबेल पुरस्कार 

रसायन विज्ञान में वर्ष 2020 के लिए नोबेल पुरस्कार इमैनुएल कारपेंटर और जेनिफर डाउडना को जीनोम एडिटिंग का तरीका खोजने के लिए दिया गया है. रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार की बुधवार की घोषणा हुई थी.  

शरीर विज्ञान एवं औषधि क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार  

नोबेल पुरस्कार समिति ने सोमवार को शरीर विज्ञान एवं औषधि क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी वैज्ञानिकों- हार्वे जे आल्टर और चार्ल्स एम राइस तथा ब्रिटेन में जन्मे वैज्ञानिक माइकल हफटन को देने की घोषणा की थी.

भौतिकी का नोबेल पुरस्कार

ब्लैक होल संबंधी खोज के लिए तीन वैज्ञानिकों को इस साल का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला है. रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने मंगलवार को कहा कि ब्रिटेन के रोजर पेनरोसे को ब्लैकहोल संबंधी खोज के लिए तथा जर्मनी के रीनहार्ड गेंजेल और अमेरिका की एंड्रिया गेज को ‘‘हमारी आकाशगंगा के केंद्र में ‘सुपरमैसिव कॉम्पैक्ट ऑबजेक्ट’ की खोज के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है.