Most Searched Thing on Google: आज के समय में किसी भी चीज की जानकारी हासिल करने के लिए गूगल (Google) सबसे अच्छा ऑप्शन है और अधिकतर लोग इसका इस्तेमाल भी करते हैं. गूगल को अगर ज्ञान का सागर कहा जाए, तो शायद गलत नहीं होगा. किसी भी प्रकार की जानकारी आपको चाहिए, वह मिनटों में उपलब्ध करा देता है. आपको बता दें कि अक्सर लोग कोई भी चीज सर्च करने के बाद हिस्ट्री (Google Search History) का डाटा डिलीट कर देते हैं.

लेकिन बावजूद इसके काफी डाटा Google के पास सेव हो जाता है. वहीं हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि आखिर लड़के Google पर सबसे अधिक क्या सर्च करते हैं. तो चलिए जानते हैं.

यह भी पढ़ें: कौन थीं मैरी थार्प? जिन्हें गूगल ने डूडल बनाकर किया याद

लड़को की गूगल सर्च जानकर रह जाएंगे हैरान

‘फ्रॉम-मार्स डॉट कॉम’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आपको ये जानकर हैरानी होगी लड़के Google पर अपने बारे में ही सर्च करते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, प्रति वर्ष करीब 68 प्रतिशत लड़के व पुरुष ये सर्च करते हैं कि कहीं वे नपुंसकता का शिकार तो नहीं है. इसके साथ साथ लड़के Google पर दाढ़ी बढ़ने, शेव करने और दाढ़ी को घना करने के उपायों के बारे में जानने का प्रयास करते हैं.

इसके अलावा पुरुषों की रूचि इसमें भी रहती है कि चोटी बनाने या टोपी पहनने से बालों पर क्या प्रभाव पड़ता है. इन सभी चीजों के साथ साथ लड़के व पुरुष Google पर वर्क आउट रूटीन, बॉडी बिल्डिंग और प्रोटीन शेक से संबंधित जानकारियां सर्च करते हैं.

यह भी पढ़ें: Google पर एक गलती से महिला के खाते से उड़े 2.4 लाख! भूलकर भी इन चीजों को न करें सर्च

गूगल सर्च में लड़के इन चीजों को भी करते हैं सर्च

अपने बारे में सर्च करने के साथ साथ लड़के गर्ल्स के बारें में भी जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं और उनसे संबंधित जानकारियां सर्च करते हैं. जैसे कि लड़के Google पर  ब्रेस्ट कैंसर के बारे में भी खूब सर्च करते हैं. इस बात को सुनकर हैरान होना लाज़मी है, लेकिन आपको बता दें कि लड़के जानना चाहते हैं कि क्या लड़कों को भी ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है? या फिर लड़कों को ब्रेस्ट कैंसर का शिकार होने के कितना प्रतिशत खतरा होता है.

यह भी पढ़ें: भूलकर भी ना करें Google पर ये चीजें सर्च, वरना आपको जाना पड़ सकता है जेल

वहीं आपको बता दें कि खुलासे में ये भी पता चलता है कि लड़के Google पर लड़कियों के बारे में काफी कुछ सर्च करते हैं. लड़के पर Google पर लड़कियों को इम्प्रेस करने के तरीकों के बारे में भी काफी कुछ खोजते रहते हैं. इसके साथ ही वे लड़िकयों को खुश करने के तरीके व उनकी पसंद-नापसंद की जानकारी को भी सर्च करते हैं.