Maha Shivratri Ki Hardik Shubhkamnaye in Hindi; महाशिवरात्रि सबसे महत्वपूर्ण और प्रमुख हिंदू त्योहारों में से एक है, जिसे पूरे देश में व्यापक रूप से मनाया जाता है. इस त्योहार में भगवान शिव की पूजा होती है और भक्त व्रत रखते हैं. ये हर साल माघ कैलेंडर के फाल्गुन महीने में चंद्र चक्र के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. इस साल महाशिवरात्रि 18 फरवरी शनिवार को पड़ रही है. इस दिन को भगवान शिव के भक्त बड़ी श्रद्धा और समर्पण के साथ मनाते हैं. इस दिन के मनाए जाने को लेकर कई कथाएं हैं. इसमें भगवान शिव और माता पार्वती का दिव्य मिलन शामिल है. साथ ही ये भी कथा है कि इस दिन भगवान शिव ने पहली बार तांडव किया था. आइए इस दिन अपने परिजनों और चाहने वालों को भेजने के लिए कुछ शुभकामना संदेश (Maha Shivratri Ki Hardik Shubhkamnaye in Hindi) देख लेते हैं.

यह भी पढ़ें: Maha Shivratri Wishes In Sanskrit: संस्कृत में भेजें महाशिवरात्रि की ये हार्दिक शुभकामनाएं

महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं (Maha Shivratri Ki Hardik Shubhkamnaye in Hindi)

  • हर कष्ट का नाश हो, सत्य रूपी शिव सबके साथ हों। आपको महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • आपको महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
    देवाधिदेव महादेव सभी के ऊपर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।
    ॐ नमः शिवाय!
Maha Shivratri Ki Hardik Shubhkamnaye
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। (फोटो साभार: Twitter/@SunielVShetty)
  • आपको और आपके परिजनों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान महादेव से देश की खुशहाली एवं समृद्धि की प्रार्थना करता हूं।
  • ॐ नम: पार्वती पतये, हर हर महादेव !
    शिव ही सत्य है, शिव ही सुंदर है
    सत्यम शिवम सुंदरम.
    महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। महादेव से देश की खुशहाली एवं समृद्धि की प्रार्थना करता हूं।

यह भी पढ़ें: Happy Maha Shivratri 2023 Status Video: महाशिवरात्रि पर स्टेटस में लगाएं ये वीडियो, अपनों को दें हार्दिक शुभकामनाएं

  • आप सभी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। भोलेनाथ सब के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति प्रदान करें।
    जय भोलेनाथ!
Maha Shivratri Ki Hardik Shubhkamnaye
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। (फोटो साभार: Twitter/@himantabiswa))
  • नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय
    भस्माङ्गरागाय महेश्वराय
    नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय
    तस्मै नकाराय नमः शिवाय
    महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्|
    उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्||
    देवाधिदेव महादेव का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं.
  • शिव सत्य हैं, शिव अनादि हैं, शिव अनंत हैं, शिव ब्रह्म हैं, शिव शाश्वत हैं…
    आप सभी को पावन पर्व महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान भोलेनाथ सबका कल्याण करें।

यह भी पढ़ें: Maha Shivratri Shiv Chalisa in Hindi: महाशिवरात्रि पर करें शिव चालीसा का पाठ, भगवान शिव होंगे प्रसन्न

  • ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
    उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
    समस्त देशवासियों को #महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
    हर हर महादेव
Maha Shivratri Ki Hardik Shubhkamnaye in Hindi
महा शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं. (फोटो साभार: Twitter/@RahulGandhi)
  • ‘महाशिवरात्रि’ की सभी प्रदेश वासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
    भगवान भोलेनाथ और माँ पार्वती की कृपा से समस्त जगत का कल्याण हो, यही प्रार्थना है।
  • महाशिवरात्रि के पावन पर्व की आप सबको बहुत बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान भोलेनाथ आप सबको सुख समृद्धि प्रदान करें।