इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मेगा ऑक्शन में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को 8.25 करोड़ में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने खरीदा है. धवन के लिए दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच तीखी बोली लगी. धवन आईपीएल मेगा ऑक्शन में बिकने वाले पहले खिलाड़ी रहे. 

शिखर धवन पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे. वह पिछले कुछ आईपीएल सीजन में शानदार फॉर्म में रहे हैं. 

पंजाब किंग्स ने धवन के अलावा कगिसो रबाडा (9.25 करोड़) को खरीदा है. पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल (14 करोड़) और अर्शदीप सिंह (4 करोड़) को रिटेन किया है. पंजाब के पास आईपीएल ऑक्शन में जाते हुए सबसे ज्यादा (72 करोड़) पैसा है. ऐसे में कप्तान के लिए बड़ी बोली की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: कगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट, पैट कमिंस और मोहम्मद शमी कितने में बिके और किसने खरीदा?

10 मार्की खिलाड़ी कितने में बिके 

शिखर धवन – पंजाब किंग्स – 8.25 करोड़ 

रविचंद्रन अश्विन – राजस्थान रॉयल्स – 5 करोड़ 

पैट कमिंस – कोलकाता नाइट राइडर्स – 7.25 

कगिसो रबाडा – पंजाब किंग्स – 9.25 करोड़ 

ट्रेंट बोल्ट – राजस्थान रॉयल्स – 8 करोड़ 

श्रेयस अय्यर – कोलकाता नाइट राइडर्स – 12.25 करोड़ 

मोहम्मद शमी – गुजरात टाइटंस – 6.25 करोड़

फाफ डु प्लेसिस – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – 7 करोड़ 

क्विंटन डी कॉक – लखनऊ सुपर जायंट्स – 6.75 करोड़ 

डेविड वॉर्नर – दिल्ली कैपिटल्स – 6.25 करोड़ 

अन्य बिकने वाले खिलाड़ी 

मनीष पांडे – लखनऊ सुपर जायंट्स- 4.6 करोड़ 

रॉबिन उथप्पा- चेन्नई सुपर किंग्स – 2 करोड़ 

जेसन रॉय – गुजरात टाइटंस- 2 करोड़ 

डेविड मिलर – अनसोल्ड

देवदत्त पडिकल – राजस्थान रॉयल्स – 7.75 करोड़  

सुरेश रैना – अनसोल्ड

स्टीव स्मिथ – अनसोल्ड

ड्वेन ब्रावो- चेन्नई सुपर किंग्स – 4.40 करोड़ 

नितीश राणा – कोलकाता नाइट राइडर्स – 8 करोड़ 

जेसन होल्डर – लखनऊ सुपर जायंट्स  – 8.75 करोड़

शाकिब अल हसन – अनसोल्ड 

हर्षल पटेल – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – 10.75 करोड़ 

दीपक हूडा – लखनऊ सुपर जायंट्स – 5.75 करोड़ 

वनिंदू हसारंगा – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – 10.75 करोड़

 वाशिंगटन सुन्दर – सनराइजर्स हैदराबाद – 8.75 करोड़ 

क्रुणाल पांड्या – लखनऊ सुपर जायंट्स –  8.25 करोड़ 

ईशान किशन – मुंबई इंडियंस – 15.25 करोड़

बता दें कि आईपीएल नीलामी में अब तक बिके खिलाड़ियों में ईशान किशन और श्रेयस अय्यर सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ में खरीदा. श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा है.  

यह भी पढ़ें: IPL Auction: सभी 10 मार्की खिलाड़ी कितने में बिके और उन्हें किसने खरीदा? जानें