आईपीएल 2022 (IPL 2022) से पहले हुए मेगा ऑक्शन (Mega Auction) में 67 विदेशी खिलाड़ियों समेत कुल 204 खिलाड़ी बिके. इसमें सबसे महंगे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) रहे, जिन्हें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा.  

दीपक चाहर (Deepak Chahar) दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे. उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 14 करोड़ रुपए में खरीदा. इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी रहे. उनपर पंजाब किंग्स ने 11.50 करोड़ रुपये की बोली लगाई.  

यह भी पढ़ेंः IPL Auction: अर्जुन तेंदुलकर IPL 2022 में इस टीम के लिए खेलेंगे, मिले मात्र 30 लाख

10 करोड़ से ऊपर की कीमत में बिकने वालों में श्रेयस अय्यर (12.25 करोड़ KKR), शार्दुल ठाकुर (10.75 करोड़ DC), वनिंदु हसारंगा (10.75 करोड़ RCB), हर्षल पटेल (10.75 करोड़ RCB), निकोलस पूरन (10.75 करोड़ SRH), लौकी फर्ग्युसन (10 करोड़ Gujarat Titans) और आवेश खान (10 करोड़ LSG) रहे. 

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग XI देखेंगे तो पाएंगे कि टीम में ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं. इसके अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स की टीम पेपर पर सबसे मजबूत नजर आ रही है. लेकिन जैसा आप जानते हैं कि मजबूत नजर आने वाली टीम आईपीएल में अच्छा करे ऐसा जरूरी नहीं. 

यह भी पढ़ेंः IPL Auction: दिल्ली कैपिटल्स ने बदली इस घातक गेंदबाज की किस्मत, बुरे दौर से गुजर रहा था

अब जब आईपीएल ऑक्शन खत्म हो गया है. आइए सभी टीमों की संभावित Playing XI जान लेते हैं. 

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) संभावित Playing XI: रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, मोइन अली, रॉबिन उथप्पा/शिवम दुबे, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, केएम आसिफ/तुषार देशपांडे/राजवर्धन हैंगरगेकर, एडम मिल्ने. 

दिल्ली कैपिटल्स (DC) संभावित Playing XI: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान/मनदीप सिंह, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, चेतन सकारिया.

गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) संभावित Playing XI: शुभमन गिल, जेसन रॉय/मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा/अभिनव मनोहर, विजय शंकर, डेविड मिलर, हार्दिक पांड्या, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्यूसन, साई किशोर/प्रदीप सांगवान/वरुण आरोन. 

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) संभावित Playing XI:  वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, नितीश राणा, सैम बिलिंग्स, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, सुनील नरेन, शिवम मावी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती.

यह भी पढ़ेंः IPL Auction 2022: ऑक्शन बिकने वाले U19 टीम इंडिया के खिलाड़ियों की प्राइस आपको चौंका देगी

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) संभावित Playing XI: केएल राहुल, क्विंटन डी कॉक/एविन लुईस, मनीष पांडे, क्रुणाल पांड्या, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, जेसन होल्डर, के गौतम/अंकित राजपूत, मार्क वुड, रवि बिश्नोई, आवेश खान. 

मुंबई इंडियंस (MI) संभावित Playing XI: रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कायरन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह, टायमल मिल्स / रिले मेरेडिथ

पंजाब किंग्स (PBKS) संभावित Playing XI: मयंक अग्रवाल, शिखर धवन, राज बावा, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, संदीप शर्मा / ईशान पोरेल / हरप्रीत ब्रार

यह भी पढ़ेंः IPL Auction 2022 में नहीं बिकने वाले रैना, पुजारा, मोर्गन, इशांत जैसे चौकाने वाले नामों की लंबी लिस्ट

राजस्थान रॉयल्स (RR) संभावित Playing XI: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, जेम्स नीशम, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) संभावित Playing XI: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, शाहबाज अहमद, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) संभावित Playing XI: राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम/ग्लेन फिलिप्स, केन विलियमसन, निकोलस पूरन, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, रोमारियो शेफर्ड, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, कार्तिक त्यागी/उमरान मलिक

यह भी पढ़ेंः IPL Auction: दूसरे दिन किन दिग्गजों पर हुई धनवर्षा, किसे नहीं मिला खरीदार, पूरी लिस्ट