इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें सीजन को अपना चैंपियन मिल गया है. गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने राजस्थान रॉयल्स (RajasthanRoyals) को हराकर चमचमाती ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया है. गुजरात टाइटंस ने रविवार 29 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से करारी मात दी. टाइटंस के गेंदबाजों ने पहले रॉयल्स की पारी को महज 130 रन पर सीमित कर दिया. इसके बाद शुभमन गिल और अन्य बल्लेबाजों ने मिलकर 18.1 ओवर में ये मैच 7 विकेट रहते जीत लिया. आइए देखते हैं आईपीएल 2022 में कौन सा अवॉर्ड किसको मिला (IPL 2022 all awards list)- 

यह भी पढ़ें: IPL 2022: गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स को कितना Prize Money मिला

IPL 2022 चैंपियन: गुजरात टाइटंस 

IPL 2022 रनरअप: राजस्थान रॉयल्स 

IPL 2022 इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: उमरान मलिक (सनराइजर्स हैदराबाद, उम्र 22 साल, आईपीएल 2022 में 22 विकेट)

IPL 2022 प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: जॉस बटलर (राजस्थान रॉयल्स, 17 मैच में 863 रन)

IPL 2022 फाइनल प्लेयर ऑफ़ द मैच: हार्दिक पांड्या (गुजरात टाइटंस, 3 विकेट और 34 रन)

IPL 2022 पर्पल कैप: युजवेंद्र चहल (राजस्थान रॉयल्स, 26 विकेट)

IPL 2022 ऑरेंज कैप: जॉस बटलर (राजस्थान रॉयल्स, 863 रन)

IPL 2022 Paytm Fairplay: राजस्थान रॉयल्स (170 पॉइंट्स)

यह भी पढ़ें: IPL 2022 Orange cap: विराट से पीछे रहे जॉस बटलर, लेकिन बना गए बड़ा रिकॉर्ड

आईपीएल 2022 का खिताब जीतने वाली गुजरात टाइटंस को 20 करोड़ रुपये जबकि फाइनल में हारने वाली राजस्थान रॉयल्स को 13 करोड़ रुपये बतौर इनाम मिले हैं. अपना

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को तीसरे स्थान पर रहने के लिए 7 करोड़ रुपये की इनाम राशि दी गई है. वहीं, चौथे नंबर पर रहने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6.50 करोड़ रुपये बतौर इनाम दिए गए.  

पर्पल कैप और ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ियों को भी मोटी रकम इनाम में मिली है. दोनों ही खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपये इनाम राशि के रूप में दिए गए हैं. इमर्जिंग प्लेयर के लिए 20 लाख रुपये का नाम रखा गया था.

यह भी पढ़ें: IPL 2022 fastest ball: सीजन के 5 सबसे तेज गेंदबाज, पहले पर लॉकी फर्ग्यूसन